अमित शाह का ‘मिशन 2023’ : राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने निकाली ये रणनीति

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पीएम चेहरा, पन्ना मॉडल और हिंदुत्व

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हाल ही में जयपुर का दौरा किया। इस दौरान शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि 2023 के राजस्थान विधानसभा चुनाव त्रिस्तरीय रणनीति पर लड़ना होगा- पीएम चेहरा, पन्ना मॉडल और हिंदुत्व।

पन्ना बूथ मॉडल से हिंदुत्व तक, ये है मुख्य बिंदु

दरअसल, जयपुर में प्रदेश भाजपा मुख्यालय में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अमित शाह ने कहा, “कार्यकर्ताओं को पन्ना बूथ मॉडल पर ध्यान देना चाहिए। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करना चाहिए। साथ ही हिंदुत्व से जुड़े मुद्दों पर भी काम करने की जरूरत है।”

पार्टी सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि भाजपा मिशन 2023 का खाका तैयार कर रही है। पन्ना और बूथ मॉडल पर काम करने का निर्देश गुजरात मॉडल से लिया गया है।

साइबर-सतर्कता पर जागरूकता सबसे जरूरी – अमित शाह

बैठक से पहले, शाह ने जयपुर में उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 30वीं बैठक की अध्यक्षता की और साइबर अपराध के बढ़ते खतरे और इसकी रोकथाम के लिए रणनीतियों पर चर्चा की। केंद्रीय गृहमंत्री ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों पर विभिन्न माध्यमों से साइबर-सतर्कता पर जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया।

शाह ने केंद्र और राज्य सरकारों की एजेंसियों को सलाह दी कि वे गृह मंत्रालय द्वारा विकसित साझा सॉफ्टवेयर का उपयोग करें, और अपराधियों का पता लगाने, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए मिलकर काम करें।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पतंगबाजी और चाईनीज मांझे से कटने-घायल होने के हादसे बढ़े, सुजानगढ़ में 16 और लाडनूं में 5 पहुंचे अस्पताल में, किसी का गला कटा, किसी का पैर और अंगुली कटी, किसी का हाथ टूटा, डॉक्टरों को लगाने पड़े टांके

शिक्षा जीवन की रेखा बदलने वाली और ग़रीबी को दूर करने का माध्यम है- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, डीडवाना में राज्यपाल बागड़े और पूर्व मुख्यमंत्री ने किया नवनिर्मित महिला महाविद्यालय भवन का लोकार्पण, वार्षिकोत्सव में की शिरकत

बोलेरो के अंदर जले जेठाराम के मामले में घूम गई जांच की सुई, पुलिस की हुई चूक- ग्रामीण रहे अचूक, घटनास्थल पर मिले तीन साक्ष्यों ने प्रकरण की दिशा बदली, जिसे हादसा माना जा रहा था, उसके हत्या होने की संभावना बढ़ी

लाडनूं नगर पालिका के भ्रष्टाचार की जांच, स्थाई ईओ लगाने, सफाईकर्मी भर्ती में वाल्मीकि समाज को ही लगाने की मांग की, भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के ओएसडी से मुलाकात कर उठाई लाडनूं की विभिन्न समस्याएं