उमराह यात्रा से लौट रहे यात्रियों के स्वागत में कर रहे हैं रास्तों को दुरुस्त

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

उमराह यात्रा से लौट रहे यात्रियों के स्वागत में कर रहे हैं रास्तों को दुरुस्त

इस्तकबाल के लिए एक किमी तक के मार्ग को सुधारने की कवायद

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। पंचायत समिति मूंडवा के गांव रूण में गुरुवार को किसानों और व्यापारियों ने उमराह यात्रा से लौट रहे यात्रियों के स्वागत में उनके आगमन के प्रवेश मार्ग को समतल और कंकड़-पत्थर विहीन करके साफ-सुथरा बनाने के लिए कवायद शुरू कर गांव के लिए विकास की पहल भी की है। समाजसेवी, किसान और व्यापारी हाजी सैयद लियाकतअली और ट्रांसपोर्ट व्यवसायी रोशनअली ने बताया कि रूण दरगाह चौराहा से लेकर भाचण्डा नाडा तक के एक किलोमीटर तक मुड़िया सड़क कभी ग्राम पंचायत ने बनवाई थी, मगर बरसात के मौसम में जगह-जगह से टूट गई थी, और उबड़-खाबड़ पड़ी थी। अब प्रशासन का साथ देते हुए इस सैकड़ों किसानों के खेतों में जाने वाले मार्ग को गुरुवार को नागौरी मशीनरी स्टोर के संचालकों ने जेसीबी लगाकर मार्ग म़े बाधक बने सभी झाड़ियों अंग्रेजी बबूल आदि को काट कर साफ किया और मार्ग पर मुरड़ मिट्टी डालकर खड्डों को पाट कर समतल बनाया गया है। सैयद कासम अली, शराफत अली, हारून अली और मोहम्मद हुसैन ने बताया कि उनके परिजन मक्का मदीना की पवित्र यात्रा करके लौटेंगे, उनके स्वागत के लिए इस मार्ग को सही करना एक तोहफे के तौर पर प्रतीत हो रहा है।सैयद गुलाम मुस्तफा, भाकरराम राइका ने बताया कि यह रास्ता सही होने से सैकड़ों किसानों को और वाहन चालकों को आने जाने में परेशानी नहीं होंगी। इसी संदर्भ में नूरानी जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना अजाज अहमद ने बताया कि जो इंसान किसी भी मार्ग पर पड़े कांटे को भी अगर उठाता है, तो यह सवाब (पुण्य) का काम होता है, ऐसे में इन्होंने इस मार्ग को सही कराया है। यह सवाब के साथ-साथ काबिले तारीफ का काम है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बादेड़ गांव को पंचायत मुख्यालय बनाने को लेकर सैंकड़ों ग्रामवासी उपखंड कार्यालय की तरफ महिला-पुरुष उमड़े, मुख्यालय बनाकर मानेंगे, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर अपना हक, मापदंड और सुविधाओं का किया बखान, धरना सातवें दिन भी रहा जारी, बंद नहीं होगा धरना-प्रदर्शन 

शहर पर कहर : पार्षदों ने रोकी विकास और सौंदर्यकरण की योजनाएं, समूचे लाडनूं के विकास के 35 करोड़ के काम कतिपय पार्षदों की हठधर्मिता के कारण अटके, योगक्षेम वर्ष 2026 में आचार्य श्री महाश्रमण के फरवरी में लाडनूं आगमन पर नगर पालिका द्वारा प्रस्तावित विकास कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा भेजे विशेष बजट पर पानी फिरा

लाडनूं में तीन दिवसीय विकलांग सहायता शिविर में कृत्रिम हाथ, कृत्रिम पैर, ट्राई साईकिल, बैसाखी, व्हील चेयर, कान से सुनने की मशीन आदि का होगा वितरण, भारत विकास परिषद का आयोजन मैढ स्वर्णकार भवन में 19 से 21 दिसम्बर तक