कसूम्बी में बागड़ा परिवार ने ग्रामीणों के संग मिल मनाया ‘फाग महोत्सव’, जमकर उठाया लोकगीतों और नृत्य का आनंद

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कसूम्बी में बागड़ा परिवार ने ग्रामीणों के संग मिल मनाया ‘फाग महोत्सव’, जमकर उठाया लोकगीतों और नृत्य का आनंद

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के ग्राम कसूम्बी में भाजपा नेता पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश बागड़ा के निवास ‘शर्मा कुंज’ पर ‘फाग महोत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के कई जन प्रतिनिधियों सहित ग्राम कसूम्बी के मौजीज नागरिक, माताएं-बहनें भी सम्मिलित हुई। इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा फागुन के गीतों पर अलग-अलग प्रस्तुतियां दी। आस-पास के क्षेत्र अनेक गायक कलाकार भी इस फाग महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में बागड़ा परिवार कसूम्बी के नागरमल बागड़ा,आनंद बागड़ा, परमवीर बागड़ा, तरुण बागड़ा आदि परिजन भी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस कार्यक्रम में गीतों, चंग वाद्य, नृत्य आदि का जमकर लुत्फ उठाया। सभी ने कार्यक्रम की सराहना की।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पतंगबाजी और चाईनीज मांझे से कटने-घायल होने के हादसे बढ़े, सुजानगढ़ में 16 और लाडनूं में 5 पहुंचे अस्पताल में, किसी का गला कटा, किसी का पैर और अंगुली कटी, किसी का हाथ टूटा, डॉक्टरों को लगाने पड़े टांके

शिक्षा जीवन की रेखा बदलने वाली और ग़रीबी को दूर करने का माध्यम है- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, डीडवाना में राज्यपाल बागड़े और पूर्व मुख्यमंत्री ने किया नवनिर्मित महिला महाविद्यालय भवन का लोकार्पण, वार्षिकोत्सव में की शिरकत

बोलेरो के अंदर जले जेठाराम के मामले में घूम गई जांच की सुई, पुलिस की हुई चूक- ग्रामीण रहे अचूक, घटनास्थल पर मिले तीन साक्ष्यों ने प्रकरण की दिशा बदली, जिसे हादसा माना जा रहा था, उसके हत्या होने की संभावना बढ़ी

लाडनूं नगर पालिका के भ्रष्टाचार की जांच, स्थाई ईओ लगाने, सफाईकर्मी भर्ती में वाल्मीकि समाज को ही लगाने की मांग की, भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के ओएसडी से मुलाकात कर उठाई लाडनूं की विभिन्न समस्याएं