गौशालाओं में गौभक्त कर रहे हैं गायों की सेवा, समय-समय पर दे रहे हैं आयुर्वेदिक दवाईयां

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गायों को रोज पिलाया जा रहा है हल्दी, काली मिर्च, सूंठ का काढा
मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर )। लंपी बीमारी से ग्रस्त गायों का जगह-जगह पर गौसेवक उपचार करने में तल्लीन दिखाई दे रहे हैं। पंचायत समिति मेड़ता के गांव ढावा में स्थित गोपाल गोशाला मे सोमवार को ग्रामीणों ने लंम्पी बीमारी से पीड़ित गायों की सेवा कर रहे थे। गौशाला सचिव संपत सिंह राठौड़ और गौशाला अध्यक्ष सीताराम भाकर ने बताया इस गौशाला में बीमारी से बचाव के लिए हर रोज गायों को हल्दी, काली मिर्च, सूंठ का काढा पिलाया जा रहा है और गौशाला मे साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। बरसात के मौसम में पानी भर जाने से जहां-तहां हो रहे कीचड़ को ग्रामीणांे द्वारा ट्रेक्टरो से मिट्टी डालकर जगह को सही किया जा रहा है। इसी प्रकार मृत गायों को भी हाथों-हाथ दफनाने का कार्य भी गोभक्त कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गायों की इस दुःख की घड़ी में बीमारी आगे से आगे फैलने से रोकने के लिए हरसभव उपाय अपनाए जा रहे हैं। इस मौके पर पशुधन सहायक रामनिवास गोदारा, ओमप्रकाश भाकर, भींयाराम सारण, आनन्द सिह, सुशील ईनाणिया, सुगनाराम, राजूराम भाकर, रिछपाल, महिपाल, राजेंद्र, श्रीपाल, सहीराम, भागीरथ, देवाराम भाकर, रामसिंह, सीताराम चोयल आदि भी पिछले एक सप्ताह से सहयोग कर रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई