‘घुड़लो घूमैलो जी घूमैलो…’ के साथ लोकगीतों की मची धूम लाडनूं में महिलाएं कर रहीं पारम्परिक ढंग से श्रद्धा व उत्साह के साथ की गणगौर-पूजा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

‘घुड़लो घूमैलो जी घूमैलो…’ के साथ लोकगीतों की मची धूम

लाडनूं में महिलाएं कर रहीं पारम्परिक ढंग से श्रद्धा व उत्साह के साथ की गणगौर-पूजा

लाडनूं (kalamkala.in)। गणगौर पर्व को लेकर यहां परम्परागत रूप से राजस्थानी संस्कृति से ओतप्रोत महिलाओं का गीत-संगीत, धोक-पूजा आदि विविध कार्यक्रम हर गली-मोहल्ले और घर-घर संचालित किए जा रहे हैं।
महोत्सव के शुभ अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गणगौर माता की पूजा-अर्चना की। गणगौर पूजन के साथ ही पिछले काफी सालों से व्रत धारण करने वाली सुहागिन महिलाएं उज्मणा भी कर रही है। लगातार 16 दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव का महिलाओं में विशेष चाव नजर आ रहा है। हर तरफ ‘गौर ऐ गणगौर माता’ के सुमधुर गीतों की लहरियां और लोकगीत ‘घुड़लो घूमैलो जी घूमैलो’ की धूम मची है। यहां मालियों के बास, कुम्हारों के बास, रैगर बस्ती, खटीक बस्ती, गुर्जरों का बास, जोधों का बास आदि सभी मौहल्लों में गणगौर-पूजा की धूम मची है।
इस दौरान संगीता ओस्तवाल, डा. सुमन गोदारा, मुन्नी, सुनीता, अन्तिमा, अनिता, ललिता, नर्मदा, वर्षा, मिंटू, दिव्या, कंचन, निकिता, प्रियंका, उषा और गीतांजलि सहित कई महिलाओं ने रंग-बिरंगे परिधानों में सजकर गणगौर माता की आराधना की और परम्परिक गीतों के साथ सामूहिक नृत्य किया। इस अवसर पर गणगौर-ईश्वर की हल्दी और मेहंदी का कार्यक्रम भी महिलाओं द्वारा आयोजित किया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पतंगबाजी और चाईनीज मांझे से कटने-घायल होने के हादसे बढ़े, सुजानगढ़ में 16 और लाडनूं में 5 पहुंचे अस्पताल में, किसी का गला कटा, किसी का पैर और अंगुली कटी, किसी का हाथ टूटा, डॉक्टरों को लगाने पड़े टांके

शिक्षा जीवन की रेखा बदलने वाली और ग़रीबी को दूर करने का माध्यम है- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, डीडवाना में राज्यपाल बागड़े और पूर्व मुख्यमंत्री ने किया नवनिर्मित महिला महाविद्यालय भवन का लोकार्पण, वार्षिकोत्सव में की शिरकत

बोलेरो के अंदर जले जेठाराम के मामले में घूम गई जांच की सुई, पुलिस की हुई चूक- ग्रामीण रहे अचूक, घटनास्थल पर मिले तीन साक्ष्यों ने प्रकरण की दिशा बदली, जिसे हादसा माना जा रहा था, उसके हत्या होने की संभावना बढ़ी

लाडनूं नगर पालिका के भ्रष्टाचार की जांच, स्थाई ईओ लगाने, सफाईकर्मी भर्ती में वाल्मीकि समाज को ही लगाने की मांग की, भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के ओएसडी से मुलाकात कर उठाई लाडनूं की विभिन्न समस्याएं