छात्र के साथ गलत हरकत व मारपीट करने के आरोपी अध्यापक को जेल भिजवाया, लाडनूं के बल्दू में हुई थी वारदात

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

छात्र के साथ गलत हरकत व मारपीट करने के आरोपी अध्यापक को जेल भिजवाया, लाडनूं के बल्दू में हुई थी वारदात

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के ग्राम बल्दू में प्राइवेट स्कूल संचालक अध्यापक द्वारा विद्यालय में पढ़ने वाले एक बालक के साथ अभद्र व्यवहार करने और मारपीट करने के आरोपों के चलते पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश करने पर आरोपी को जेल भिजवाया गया है। बल्दू में स्कूल चलाने वाले इस अध्यापक जेठाराम निवासी बल्दू पर स्थानीय पुलिस में एक रिपोर्ट शिमला निवासी एक व्यक्ति ने दर्ज करवाई गई थी, जिसमें बताया गया है कि उसका 14 वर्षीय पुत्र अरिहन्त शिक्षण एकेडमी बल्दू में कक्षा 10 में अध्ययनरत है। 11 सितम्बर को जब उसका पुत्र करीब 2 बजे वापस घर आया तो उसने बताया कि स्कूल के मास्टर जेठाराम ने उसे एक कमरे में ले जाकर उसके साथ गम्भीर मारपीट की, जिससे उसके बायें हाथ में फ्रेक्चर आ गया है। साथ ही उसके पुत्र को कमरे में ले जाकर मास्टर ने उसके गाल तथा शरीर पर हाथ फेरा। इस रिपोर्ट को लाडनूं पुलिस ने धारा 115(2) बीएनएम 2023 व 7/8 पोक्सो एक्ट 2012 में दर्ज किया। इस रिपोर्ट की लाडनूं में पुलिस जांच के बाद नागौर पुलिस ने जांच की और मामले में आरोपी जेठाराम को नागौर ले जाया जाकर गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेश करने पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई