जैविभा विश्वविद्यालय का 35वां स्थापना दिवस 20 मार्च को, राज्यपाल आएंगे लाडनूं

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जैविभा विश्वविद्यालय का 35वां स्थापना दिवस 20 मार्च को, राज्यपाल आएंगे लाडनूं

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े आगामी 20 मार्च को लाडनूं आएंगे। वे यहां जैन विश्वभारती संस्थान मान्य विश्वविद्यालय के 35वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। इस सम्बन्ध में उन्हें आमंत्रित करने के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ राजभवन गए। उनके साथ जैन विश्व भारती के पूर्व अध्यक्ष धर्मचंद लुंकड़, जैविभा संचालिका के सदस्य न्यासी सुभाष चंद नाहर व सकल जैन समाज के अध्यक्ष महावीर पाटनी भी थे। उनके आमंत्रण पर उन्होंने अपनी स्वीकृति प्रदान की है। राज्यपाल से भेंट के दौरान कुलपति प्रो. दूगड़ ने उनका शॉल, साफा, मोमेंटो और साहित्य प्रदान कर सम्मान किया। इस अवसर पर कुलपति ने उन्हें आचार्यों के अनुशासन में संचालित इस विश्वविद्यालय के देश के दूसरे विश्वविद्यालयों से अलग और अद्वितीय होने और इसकी विशेषताओं की जानकारी दी तथा यहां के पाठ्यक्रमों, व्यवस्थाओं आदि के बारे में भी बताया। राज्यपाल ने इन सब पर हर्ष जताया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में जीवन विज्ञान उच्च शिक्षा सम्मेलन का आयोजन 10 व 11 मार्च को, योगक्षेम वर्ष में अणुव्रत आंदोलन में रहेगा बच्चों के संस्कार निर्माण व नशा मुक्ति अभियान पर विशेष जोर, प्रेस वार्ता आयोजित

जाट समाज अब बंद करेगा बैस (वस्त्रों) का लेन-देन, रूढ़ियों को छोड़ने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय हुए, कसुंबी जाखला में जाट समाज की बैठक, 5 प्रस्तावों पर 15 गौत्र के 150 जाट परिवारों ने लिया निर्णय, 7 सदस्यों की पालना समिति बनाई

शहर चुनें

Follow Us Now