तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे सभी शिक्षक

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे सभी शिक्षक
लाडनूं। राज्य सरकार द्वारा तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण नहीं करने पर शिक्षक नेताओं, संगठनों व आम शिक्षक सहित आमजन में भारी रोष है। इसी कारण 11 जुलाई को सायं 4 बजे राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) के जिलाध्यक्ष अर्जुन राम लोमरोड़ के नेतृत्व में यहां उपखंड अधिकारी को राज्य सरकार के लिए ज्ञापन दिया जायेगा। अखिल राजस्थान राज्य सयुंक्त कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद घिंटाला ने शिक्षकों से आह्वान किया है कि वे अधिकाधिक संख्या में यहां के उपखंड कार्यालय में पहुंच कर इसी माह तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण करने को सरकार को विवश करने के लिए एकजुट हो जाएं। उन्होंने बताया कि वर्षो से ट्रांसफर की आशा लगाये बैठे शिक्षकों को आश्वासन के अलावा कुछ भी नहीं मिला और मौजूदा सरकार का कार्यकाल मात्र 16 महीने शेष बचा है। ऐसे में स्थानांतरण के लिए उपयुक्त समय जुलाई माह ही है। इसलिए सरकार को शीघ्र ही स्थानांतरण करके तृतीय श्रेणी शिक्षकों को राहत प्रदान करनी चाहिए।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बादेड़ गांव को पंचायत मुख्यालय बनाने को लेकर सैंकड़ों ग्रामवासी उपखंड कार्यालय की तरफ महिला-पुरुष उमड़े, मुख्यालय बनाकर मानेंगे, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर अपना हक, मापदंड और सुविधाओं का किया बखान, धरना सातवें दिन भी रहा जारी, बंद नहीं होगा धरना-प्रदर्शन 

शहर पर कहर : पार्षदों ने रोकी विकास और सौंदर्यकरण की योजनाएं, समूचे लाडनूं के विकास के 35 करोड़ के काम कतिपय पार्षदों की हठधर्मिता के कारण अटके, योगक्षेम वर्ष 2026 में आचार्य श्री महाश्रमण के फरवरी में लाडनूं आगमन पर नगर पालिका द्वारा प्रस्तावित विकास कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा भेजे विशेष बजट पर पानी फिरा

लाडनूं में तीन दिवसीय विकलांग सहायता शिविर में कृत्रिम हाथ, कृत्रिम पैर, ट्राई साईकिल, बैसाखी, व्हील चेयर, कान से सुनने की मशीन आदि का होगा वितरण, भारत विकास परिषद का आयोजन मैढ स्वर्णकार भवन में 19 से 21 दिसम्बर तक