देश सेवा के लिए महिलाओं का आगे आना गर्व की बात- जितेन्द्र सिंह जोधा, लाडनूं के बिठूड़ा की अंशु राठौड़ के नौसेना में चयन पर सम्मान समारोह आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

देश सेवा के लिए महिलाओं का आगे आना गर्व की बात- जितेन्द्र सिंह जोधा,

लाडनूं के बिठूड़ा की अंशु राठौड़ के नौसेना में चयन पर सम्मान समारोह आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के ग्राम बिठूड़ा निवासी अंशु राठौड़ का भारतीय नोसैना में लेफ्टिंनेंट के पद पर चयन हुआ है। अंशु राठौड़ के पिता किशन सिंह हवलदार पद से रिटायर होकर वर्तमान में आबकारी विभाग में सीआई पद पर जयपुर कार्यरत हैं। अंशु के दादोसा प्रहलाद सिंह भी आर्मी से रिटायर हुए हैं। अंशु की माताजी सुनीता कंवर एक गृहिणी है। अंशु राठौड़ की पढ़ाई आर्मी स्कूल जयपुर से हुई है।

अंशु राठौड़, उसके पिता व पूरे परिवार का किया गया सम्मान

बिठूड़ा की अंशु राठौड़ के नौसेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित होने पर ग्रामवासियों ने अतीव हर्ष जताया है और उनके स्वागत-सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सभी ग्रामवासियों एवं अतिथियों द्वारा अंशु राठौड़, उसके पिता किशन सिंह सहित पूरे परिवार का सम्मान किया गया।

अंशु राठौड़ का चयन सबके लिए गर्व की बात

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह ने कहा कि हमारे ग्रामीण अंचल से निकलकर अंशु राठौड़ का इस पद पर चयनित होना हम सब के लिए गौरव की बात है। भाजपा नेता जितेंद्र सिंह जोधा ने महिलाओं के देश सेवा में आगे आने को गर्व की बात बताई तथा कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भी महिलाओं का खास योगदान रहा था। कार्यक्रम में जयपुर ग्रेटर नगर निगम के पार्षद सुमेर सिंह सींवा ने अंशु राठौर की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि नारी शक्ति अब हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर रही है।

इन सबकी रही गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में भवानी सिंह घिरड़ौदा, लक्ष्मण सिंह सरपंच, मूल सिंह सरपंच छपारा, राजेन्द्र मेघवाल सरपंच भिड़ासरी, एडवोकेट अजीत सिंह रुवां, जीवराज सिंह देवराठी, प्रहलाद सिंह, किशन सिंह, सूबेदार मूल सिंह, वीरेंद्र सिंह, दितवार सिंह, पुरखा राम, मदन सिंह गेमलियावास, दीप सिंह जोधा, पुखराज खटीक, प्रवीण पुरोहित, मनीष ओझा, कंवराज सिंह, डॉ. बंजरग सिंह जोधा आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एबीवीपी के जिला प्रमुख डॉ. ईश्वर सिंह ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में जीवन विज्ञान उच्च शिक्षा सम्मेलन का आयोजन 10 व 11 मार्च को, योगक्षेम वर्ष में अणुव्रत आंदोलन में रहेगा बच्चों के संस्कार निर्माण व नशा मुक्ति अभियान पर विशेष जोर, प्रेस वार्ता आयोजित

जाट समाज अब बंद करेगा बैस (वस्त्रों) का लेन-देन, रूढ़ियों को छोड़ने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय हुए, कसुंबी जाखला में जाट समाज की बैठक, 5 प्रस्तावों पर 15 गौत्र के 150 जाट परिवारों ने लिया निर्णय, 7 सदस्यों की पालना समिति बनाई

शहर चुनें

Follow Us Now