धूमधाम से मनाया हिंदू नववर्ष- नव संवत्सर पर रास्तों में मांडे मांडणे और हर राहगीर को तिलक लगा कर किया सम्मान व दी नये साल की शुभकामनाएं

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

धूमधाम से मनाया हिंदू नववर्ष-

नव संवत्सर पर रास्तों में मांडे मांडणे और हर राहगीर को तिलक लगा कर किया सम्मान व दी नये साल की शुभकामनाएं

लाडनूं (kalamkala.in)। हिंदू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिप्रदा को नव संवत्सर पर्व के रूप में शहर भर में मनाया गया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद व आदर्श विद्या मंदिर की ओर से विभिन्न मौहल्लों और प्रमुख स्थानों पर मांडे-सजाए गए मांडणों (रंगोलियों) ने लोगों को आकर्षित किया। साथ ही इस अवसर पर जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने आते-जाते लोगों का तिलक लगाकर स्वागत-सम्मान किया गया। पिछले काफी सालों से इसी परम्परा का निर्वहन लाडनूं में हिंदू नववर्ष मनाने के लिए किया जा रहा है। लोगों ने सोशल मीडिया पर भी जमकर नववर्ष की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। इसी तरह नये साल के स्वागत में जगह-जगह लोगों ने अपने बैनर लगा कर अपनी आस्था व भावनाओं का इजहार किया।
भारत विकास परिषद की तरफ से यहां राहूगेट के बाहर अशोक स्तंभ प्याऊ के पास टेबल लगा कर कार्यकर्ता खड़े हो गए और सभी राहगीरों को तिलक लगा कर नये साल की शुभकामनाएं दी गई। इस कार्यक्रम में सुरेश जाजू, नीतेश माथुर, सुशील पीपलवा, कैलाश घोड़ेला, प्रकाश सोनी, रमेशसिंह राठौड़, ललित कुमार वर्मा, नोरतनमल रैगर, लूणकरण शर्मा, सुशील दाधीच, रूबल बड़जात्या, ब्रजेश महेश्वरी, ललित नारायण सोनी, गिरधर चौहान आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आदर्श विद्या मंदिर की ओर से यहां राहुगेट, शीतला माता चौक, सेवक चौक व कालीजी चौक में विद्यार्थियों ने रंगोलियां सजा कर सभी आवागमन करते लोगों को तिलक लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पतंगबाजी और चाईनीज मांझे से कटने-घायल होने के हादसे बढ़े, सुजानगढ़ में 16 और लाडनूं में 5 पहुंचे अस्पताल में, किसी का गला कटा, किसी का पैर और अंगुली कटी, किसी का हाथ टूटा, डॉक्टरों को लगाने पड़े टांके

शिक्षा जीवन की रेखा बदलने वाली और ग़रीबी को दूर करने का माध्यम है- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, डीडवाना में राज्यपाल बागड़े और पूर्व मुख्यमंत्री ने किया नवनिर्मित महिला महाविद्यालय भवन का लोकार्पण, वार्षिकोत्सव में की शिरकत

बोलेरो के अंदर जले जेठाराम के मामले में घूम गई जांच की सुई, पुलिस की हुई चूक- ग्रामीण रहे अचूक, घटनास्थल पर मिले तीन साक्ष्यों ने प्रकरण की दिशा बदली, जिसे हादसा माना जा रहा था, उसके हत्या होने की संभावना बढ़ी

लाडनूं नगर पालिका के भ्रष्टाचार की जांच, स्थाई ईओ लगाने, सफाईकर्मी भर्ती में वाल्मीकि समाज को ही लगाने की मांग की, भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के ओएसडी से मुलाकात कर उठाई लाडनूं की विभिन्न समस्याएं