पार्षद विजयलक्ष्मी पारीक बनी विप्र फाउंडेशन की महिला जिलाध्यक्ष

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पार्षद विजयलक्ष्मी पारीक बनी विप्र फाउंडेशन की महिला जिलाध्यक्ष

लाडनूं (kalamkala.in)। विप्र फाउंडेशन के महिला प्रकोष्ठ के जोन-1 बी के लिए लाडनूं की नगर पालिका सदस्य विजयलक्ष्मी पारीक को डीडवाना जिले के जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। विप्र फाउंडेशन के जोन- 1बी के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश संगठन महामंत्री दीपमाला दाधीच ने बताया कि फाउंडेशन की प्रदेशाध्यक्ष जोन-1 बी (महिला प्रकोष्ठ) सीमा मिश्रा की अनुसंशा पर बीकानेर जोन- 1बी के प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव भंवर पुरोहित और प्रदेशाध्यक्ष धनसुख सारस्वत के अनुमोदन पर वर्ष 2024-26 के लिए विप्र फाउण्डेशन (महिला प्रकोष्ठ) जोन-1बी के डीडवाना की जिलाध्यक्ष पद पर 31 मार्च 2026 तक के लिए लाडनूं की विजयलक्ष्मी पारीक को मनोनित किया गया है। उनके मनोनयन पत्र में बताया गया है कि उनके नेतृत्व में विप्र फाउण्डेशन अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए सतत् सफलतापूर्वक अग्रसर होगा और निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए वे संस्था को नई ऊंचाई की ओर ले जाएंगे। उनसे उम्मीद की गई है कि अपने जोन में वे संगठन को सशक्त व सक्रिय बनाने के लिए अपनी महत्ती भूमिका सुनिश्चित कर कार्य करेंगी। इस मनोनयन पर उन्हें यहां लोगों ने बधाइयां दी हैं। गौरतलब है कि विजयलक्ष्मी वर्तमान में भाजपा से पार्षद हैं, उनकी पुत्रवधु संगीता पारीक पूर्व में लाडनूं नगर पालिका की अध्यक्ष भी रह चुकी। वे भी भाजपा से थी। विजयलक्ष्मी के पति जगदीश प्रसाद पारीक भाजपा के जिला मंत्री और नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिला सचिव भी रहे चुके। साथ ही वे विप्र फाउंडेशन में भी पदाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई