Download App from

Follow us on

बर्तन चमकाने के बहाने सोने की चेन पार की, सेल्समैन टाइप का व्यक्ति था ठग 

 

केमिकल से भरे टिफिन में डाल कर थमाया, बाद में खोला तो चेन गायब थी 

चूरू। शहर की सैनिक बस्ती में बर्तन चमकाने के बहाने सोने की चेन पार करने का मामला सामने आया है। सेल्समैन के कपड़े पहनकर आए एक युवक ने तांबे के पुराने बर्तन साफ करने के बाद सोने की चेन चमकाने की बात कही। उसने चेन को केमिकल से भरे टिफिन में डाला और कहा कि आधे घंटे बाद खोल लेना। उसके जाने के बाद महिला ने टिफिन खोला, तो उसमें चेन नहीं मिली। इस संबंध में कोतवाली पुलिस थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

कोतवाली थानाधिकारी सतीश कुमार यादव ने बताया कि सैनिक बस्ती निवासी केसरी सिंह राजपूत ने रिपोर्ट दी है कि 18 जुलाई को उसकी मां घर पर अकेली थी। दोपहर के समय सेल्समैन के कपड़े पहने हुए एक युवक गेट पर आया। उसने बताया कि वह तांबे के पुराने बर्तन साफ करने का काम करता है। जिस पर उसकी मां ने घर में रखे पुराने पुश्तैनी तांबे के बर्तन साफ करने के लिए उसको दे दिए। अज्ञात आरोपी ने तांबे के बर्तन साफ कर दिए।

उसने महिला को विश्वास में लेकर कहा कि वह सोने-चांदी के बर्तन भी साफ करता है। इस पर महिला ने अपने गले में पहनी सोने की चेन उसे साफ करने के लिए दे दी। उस चेन को आरोपी ने केमिकल से भरे टिफिन में डालकर उसे बंद कर दिया। अज्ञात आरोपी ने कहा कि इसको आधे घंटे नहीं खोलना है। इसके बाद शातिर आरोपी युवक वहां से चला गया। उसके जाने के तुरंत बाद महिला ने टिफिन खोलकर देखा तो उसमें सोने की चेन नहीं मिली। महिला ने युवक को मोहल्ले में इधर-उधर तलाश किया। मगर वह कहीं नहीं मिला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी कर ठगी करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

अपनी कमाई और ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाकर परिवार को उन्नति के लिए आगे बढाएं- खर्रा,  शहीद मांगू राम खर्रा की 26वीं पुण्यतिथि पर स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने की शिरकत 

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

We use cookies to give you the best experience. Our Policy