मंगलपुरा की निकिता माली ने नीट परीक्षा में हासिल की आल इंडिया रैंक 70688

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मंगलपुरा की निकिता माली ने नीट परीक्षा में हासिल की आल इंडिया रैंक 70688

लाडनूं (kalamkala.in)। मंगलपुरा की निकिता माली को नीट (NEET) परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 70688 हासिल की है और ओबीसी रैंक 34076 प्राप्त हुई है। यह उसकी उल्लेखनीय उपलब्धि है। उसकी कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का यह नतीजा है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफल होना बड़ी बात मानी जाती है। निकिता पुत्री पन्नालाल टाक ने यह साबित कर दिया है कि समर्पण और एकाग्रता से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। यह सफलता उसके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में पहला कदम है। वह चिकित्सा के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी, ऐसा विश्वास है। निकिता और उनके परिवार को इस शानदार उपलब्धि पर ‘कलम कला’ परिवार की ओर से ढेरों शुभकामनाएं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में एन.आई. एक्ट के 7 मामलों में सजायाफ्ता मुजरिम नितेश वर्मा सोनी को पुलिस ने जयपुर से दबोचा, सजा भुगतने के डर से मुजरिम जयपुर, मुंबई, गुजरात में किराये के मकान बदल-बदल कर रह रहा था और अपनी आईडी में भी कर रहा था बार-बार बदलाव