Download App from

Follow us on

महिला पुलिस सिखा रही है छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर, 8000 बालिकायें प्रशिक्षित

 

महिला अत्याचार से संबंधित कानूनों, महिला/गरिमा/ साइबर क्राइम आदि के हेल्प लाइन नंबरों की जानकारी भी 

नागौर। नागौर पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी के निर्देशन पर एएसपी राजेश मीणा व महिला अपराध अनुसंधान सेल नागौर के एएसपी ताराचंद के निकटतम सुपरविजन में लंबे समय से नागौर की महिला पुलिस कांस्टेबलों की स्कूल-कॉलेज में अध्ययनरत छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं। जनवरी से लेकर अब तक 8 हजार छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित किया जा चुका है। विगत 25 जुलाई से 30 जुलाई के मध्य खजवाना, गोरेडीचाचा डेगाना, जायल तथा मकराना की विभिन्न् स्कूलों व कॉलेजों की छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

ये लगी हैं छात्राओं को प्रशिक्षित करने में

जिला पुलिस नागौर मीडिया प्रकोष्ठ के अनुसार मास्टर ट्रेनर कांस्टेबल सीमा, शोभा, प्रतिभा, अनीता, संगीता, पपीता, कृष्णा व कांस्टेबल बिन्दु ने जिले की विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में छात्राओं को सबसे पहले महिला अत्याचार से संबंधित प्रकरणों एवं भारतीय दण्ड संहिता की धाराओं के बारे में बताया। इसके अलावा बालिकाओं को पुलिस कंट्रोल रूम, महिला हेल्प लाइन नंबर, चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर, गरिमा हेल्पलाइन नंबर, साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर ने बालिकाओं की जूडो, कराटे, विभिन्न प्रकार के पंच के बारे में प्रशिक्षण दिया। इससे छात्राएं व महिलाएं अपना बचाव स्वयं कर सकेगी। पुलिस के अनुसार अब तक जिले में 8 हजार बालिकाओं को ये सभी जानकारियां मुहैया कराई जाकर उन्हें प्रशिक्षित किया जा चुका है।

 

Share this post:

खबरें और भी हैं...

अपनी कमाई और ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाकर परिवार को उन्नति के लिए आगे बढाएं- खर्रा,  शहीद मांगू राम खर्रा की 26वीं पुण्यतिथि पर स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने की शिरकत 

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

We use cookies to give you the best experience. Our Policy