मोदी न खाएंगे और न खाने देंगे, केजरीवाल हों या राहुल गांधी, दोषियों पर होगी कार्रवाई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

केन्द्रीय कृषिमंत्री कैलाश चौधरी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर बोला हमला

नागौर। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने सोमवार को अपने नागौर दौरे पर भाजपा के प्रबुद्धजन सम्मेलन के बाद प्रेस को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि हमें विधायक खरीदने की आवश्यकता नहीं है। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार में घोटाला हुआ है। इसी कारण उन्हें यह डर सता रहा है कि आने वाले समय उन्हें जेल जाना होगा। इसी कारण वह अब देश को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। चौधरी ने कहा कि जांच के दायरे में चाहे अरविंद केजरीवाल हों या फिर राहुल गांधी हो, यदि देश का कोई भी बड़ा नेता दोषी है, तो उस पर कार्रवाई होगी। चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि गरीब का पैसा न तो खुद खाऊंगा और न खाने दूंगा। ऐसे भ्रष्टाचारी लोग जो गरीब का पैसा खाते हैं, उनपर कानूनी कार्रवाई होगी। मंत्री ने कहा कि ईडी और सीबीआई जांच तो पहले भी होती थी। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद ईडी और सीबीआई नहीं आई है। अब राहुल गांधी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर रहे हैं। आप पार्टी ने भ्रष्टाचार किया है तो उनके कार्यकर्ता भी सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। यह आंदोलन जैसी चीजें करने की आवश्यकता क्यों है। अगर वे निर्दाेष हैं तो फिर डर किस बात का?

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बादेड़ गांव को पंचायत मुख्यालय बनाने को लेकर सैंकड़ों ग्रामवासी उपखंड कार्यालय की तरफ महिला-पुरुष उमड़े, मुख्यालय बनाकर मानेंगे, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर अपना हक, मापदंड और सुविधाओं का किया बखान, धरना सातवें दिन भी रहा जारी, बंद नहीं होगा धरना-प्रदर्शन 

शहर पर कहर : पार्षदों ने रोकी विकास और सौंदर्यकरण की योजनाएं, समूचे लाडनूं के विकास के 35 करोड़ के काम कतिपय पार्षदों की हठधर्मिता के कारण अटके, योगक्षेम वर्ष 2026 में आचार्य श्री महाश्रमण के फरवरी में लाडनूं आगमन पर नगर पालिका द्वारा प्रस्तावित विकास कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा भेजे विशेष बजट पर पानी फिरा

लाडनूं में तीन दिवसीय विकलांग सहायता शिविर में कृत्रिम हाथ, कृत्रिम पैर, ट्राई साईकिल, बैसाखी, व्हील चेयर, कान से सुनने की मशीन आदि का होगा वितरण, भारत विकास परिषद का आयोजन मैढ स्वर्णकार भवन में 19 से 21 दिसम्बर तक