’रिचर्ड एटनबरो द्वारा निर्देशित फिल्म ‘गांधी’ का प्रदर्शन होगा’

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नागौर। भारत की आजादी के अमृत महोत्सव के आयोजन की श्रृंखला में रिचर्ड एटनबरो द्वारा निर्देशित फिल्म गांधी का प्रदर्शन किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर मोहनलाल खटनावलिया ने बताया कि मुख्य सचिव कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के निर्देशानुसार भारत की आजादी के अमृत महोत्सव के आयोजन की श्रृंखला में 30 अगस्त तक की अवधि में समस्त सिनेमाघरों में रिचर्ड एटनबरो द्वारा निर्देशित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन और सिद्धांतों पर आधारित फिल्म गांधी (वर्ष 1982) का प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें जिले के गांधीवादी विचारक, चिंतक, सभी जनप्रतिनिधिगण, गांधीजी के विचारों में निष्ठा रखने वाली स्वयं सेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों तथा महाविद्यालय एवं विद्यालय के विद्यार्थियों की भागीदारी रहेगी।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई