लाडनूं के तंवरा गाँव में हुई जनसुनवाई का एडीएम ने किया निरीक्षण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

एडीएम ने पौधारोपण में लिया भाग 
लाडनूं। अतिरिक्त जिला कलेक्टर मोहनलाल खटनावलिया ने तहसील की ग्राम पंचायत तंवरा में आयोजित किए जा रहे जनसुनवाई कार्यक्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपस्थित सभी विभागों के कार्मिकों के साथ बैठक की तथा आमजन की समस्याएं सुनीं। साथ ही अनेक समस्याओं का निस्तारण मौके पर ही करवाया। तंवरा में आयोजित इस जनसुनवाई की वीडियो काॅंफ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यमराज्य सरकार की मुख्य सचिव ने भी सीधे मॉनिटरिंग की। एडीएम नागौर ने इसके पश्चात् लाडूनं में उपखंड एवं तहसील कार्यालय में आयोजित किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लेकर पौध रोपण भी किया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी अनिल कुमार, तहसीलदार डॉ. सुरेंद्र भास्कर तथा अन्य राजस्व कार्मिक भी उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now