लाडनूं के बस स्टेंड पर बोरवैल में चुनवाई का काम शुरू, पालिकाध्यक्ष रावत खां व पार्षद सुमित्रा आर्य ने किया निरीक्षण, पानी के भराव की समस्या का हो सकेगा स्थाई समाधान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के बस स्टेंड पर बोरवैल में चुनवाई का काम शुरू, पालिकाध्यक्ष रावत खां व पार्षद सुमित्रा आर्य ने किया निरीक्षण,

पानी के भराव की समस्या का हो सकेगा स्थाई समाधान

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां बस स्टेंड पर पानी के भराव और कीचड़ के जमाव के हालात को स्थाई रूप से ठीक करने के लिए नगर पालिका के तत्वावधान में वहां बनवाए जा रहे बोरवैल का निरीक्षण मंगलवार को पालिकाध्यक्ष रावत खां और पार्षद सुमित्रा आर्य ने किया। उन्होंने मौके पर ठेकेदार रफीक खान को आवश्यक निर्देश दिए और मजबूत जालियां लगाने के लिए कहा। बोरवैल की खुदाई के बाद बरसात आने से वहां पानी एकत्र होने से काम में बाधा आई थी। अब मंगलवार को वापस काम शुरू किया गया। पालिकाध्यक्ष रावत खां ने बताया कि यह शहर की यह सबसे बड़ी समस्या थी, जिसका समाधान यह बोरवैल तैयार होने से हो पाएगा। उन्होंने बताया कि पार्षद सुमित्रा आर्य ने इस सम्बंध में बार-बार उन पर जोर दिया था, आखिर उनकी मंशा के अनुरूप यहां बोरवैल की स्वीकृति नगर पालिका द्वारा जारी की गई। पार्षद सुमित्रा आर्य ने बताया कि पालिकाध्यक्ष रावत खां ने शहर की समस्या के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए इस काम को प्राथमिकता से स्वीकृत किया और शुरू करवाया। उन्होंने बताया कि इस 500 फुट गहरे बोरवैल में 8 इंच के 33 पाईप लगाए गए हैं। अब यहां चुनवाई का काम किया जा रहा है। इसमें 8 फुट की चुनाई ईंटों से की जाएगी, जिसमें से 5 फुट जमीन के अंदर रहेगी और 3 फुट धरातल से ऊपर रहेगी। उन्होंने बताया कि इसमें लोहे की मजबूत 8 जालियां लगाई जाएगी, जिसमें से पानी बोरवैल में समा जाएगा और कचरा पूरा बाहर रह जाएगा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बादेड़ गांव को पंचायत मुख्यालय बनाने को लेकर सैंकड़ों ग्रामवासी उपखंड कार्यालय की तरफ महिला-पुरुष उमड़े, मुख्यालय बनाकर मानेंगे, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर अपना हक, मापदंड और सुविधाओं का किया बखान, धरना सातवें दिन भी रहा जारी, बंद नहीं होगा धरना-प्रदर्शन 

शहर पर कहर : पार्षदों ने रोकी विकास और सौंदर्यकरण की योजनाएं, समूचे लाडनूं के विकास के 35 करोड़ के काम कतिपय पार्षदों की हठधर्मिता के कारण अटके, योगक्षेम वर्ष 2026 में आचार्य श्री महाश्रमण के फरवरी में लाडनूं आगमन पर नगर पालिका द्वारा प्रस्तावित विकास कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा भेजे विशेष बजट पर पानी फिरा

लाडनूं में तीन दिवसीय विकलांग सहायता शिविर में कृत्रिम हाथ, कृत्रिम पैर, ट्राई साईकिल, बैसाखी, व्हील चेयर, कान से सुनने की मशीन आदि का होगा वितरण, भारत विकास परिषद का आयोजन मैढ स्वर्णकार भवन में 19 से 21 दिसम्बर तक