लाडनूं के महावीर सिंह राठौड़ राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चयनित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं। संघ प्रदेश दादरा-नगर हवेली व दमण-दीव पुलिस प्रशासन के विशेष दस्ते भारतीय आरक्षित वाहिनी में निरीक्षक पद पर सेवारत महावीर सिंह राठौड़ को संघ प्रदेश प्रशासन की अनुशंसा पर, उनकी उल्लेखनीय सेवाओ के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक हेतु चयनित किया गया है। जिले की लाडनूं तहसील के रोजा गांव निवासी राठौड़ वर्ष 1987 में सिलवासा पुलिस में कांस्टेबल के रूप में शामिल हुए थे। उसके बाद वर्ष 1999 में संघ प्रदेश में नव गठित भारतीय आरक्षित वाहिनी की सीधी भर्ती में उप निरीक्षक के पद पर चयनित हुए थे। अपने 35 वर्ष के सेवा काल में आपने लक्षदीप, दमन-दीव व दादरा नगर हवेली प्रशासन में सुरक्षा वाहिनी के अपने दायित्व को बखूबी निभाया, जिसके फल स्वरूप उन्हें वर्ष 2018 में पुलिस निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। उनके राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चयनित होने पर पुलिस विभाग सहित राजस्थानी समाज में भी खुशी का माहौल है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने 5 वाहनों से तीन दिन फैलाई दहशत और फिर घर में घुस कर मां-बेटी के साथ की मारपीट, लाडनूं की दयानन्द काॅलोनी की घटना, महिला की पुत्रवधु द्वारा पूरा षड्यंत्र रचा जाने का आरोप