*लाडनूं के लोग सौभाग्यशाली, जिन्हें दिव्य जिनालय मिले* *आर्यिका सरस्वती माताजी ससंघ का लाडनूं से मंगल विहार*

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*लाडनूं के लोग सौभाग्यशाली, जिन्हें दिव्य जिनालय मिले*

*आर्यिका सरस्वती माताजी ससंघ का लाडनूं से मंगल विहार*

राज पाटनी, सांस्कृतिक संवाददाता। लाडनूं (kalamkala.in)। जैन धर्म के महान आचार्य देशभूषणजी महाराज द्वारा दीक्षित परम विदुषी गणिनी आर्यिका सरस्वती माताजी व संघस्थ आर्यिका अनंतमती माताजी व महोत्सवमती माताजी का लाडनूं से सुजानगढ़ की ओर मंगल विहार हुआ। जैन समाज के सक्रिय सदस्य राज पाटनी ने बताया कि आर्यिका संघ के लाडनूं प्रवास के दौरान संपूर्ण समाज में श्रद्धा भक्ति व धर्म प्रभावना का वातावरण रहा। उनके सान्निध्य में अभिषेक, शांतिधारा व प्रवचन के कार्यक्रम आयोजित हुए तथा महावीर जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। रविवार प्रातः बड़ा मंदिर महावीर मंदिर व नसियांजी के दर्शन के पश्चात उनका विहार सुजानगढ़ की ओर हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के श्रावक-श्राविकाएं सम्मिलित रहे।
प्रमुख आर्यिका सरस्वती माताजी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि वे भविष्य में भी अवसर मिला तो लाडनूं आना चाहेंगी। उन्होंने बताया कि लाडनूं के जैन मंदिरों के दर्शन करके वे भाव-विभोर हो गई। बड़ा जैन मंदिर और उसमें विराजित भगवान शांतिनाथ की भव्य, किंतु वैराग्यमय प्रतिमा के दर्शन से वे अभिभूत हैं। उनकी कई दशकों से यहां के दर्शन की भावना रही थी। लाडनूं की जैन समाज के पिछले जन्मों में किए गए पुण्य का प्रतिफल है कि उन्हें इन दिव्य जिनालयों का सौभाग्य मिला है। आर्यिका संघ के विहार के मध्य मार्ग में सुजानगढ़ के श्रावकों ने गाजे-बाजों के साथ आगवानी की।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पतंगबाजी और चाईनीज मांझे से कटने-घायल होने के हादसे बढ़े, सुजानगढ़ में 16 और लाडनूं में 5 पहुंचे अस्पताल में, किसी का गला कटा, किसी का पैर और अंगुली कटी, किसी का हाथ टूटा, डॉक्टरों को लगाने पड़े टांके

शिक्षा जीवन की रेखा बदलने वाली और ग़रीबी को दूर करने का माध्यम है- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, डीडवाना में राज्यपाल बागड़े और पूर्व मुख्यमंत्री ने किया नवनिर्मित महिला महाविद्यालय भवन का लोकार्पण, वार्षिकोत्सव में की शिरकत

बोलेरो के अंदर जले जेठाराम के मामले में घूम गई जांच की सुई, पुलिस की हुई चूक- ग्रामीण रहे अचूक, घटनास्थल पर मिले तीन साक्ष्यों ने प्रकरण की दिशा बदली, जिसे हादसा माना जा रहा था, उसके हत्या होने की संभावना बढ़ी

लाडनूं नगर पालिका के भ्रष्टाचार की जांच, स्थाई ईओ लगाने, सफाईकर्मी भर्ती में वाल्मीकि समाज को ही लगाने की मांग की, भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के ओएसडी से मुलाकात कर उठाई लाडनूं की विभिन्न समस्याएं