लाडनूं में होली और धुलंडी पर रंग, गुलाल, चंग, ढोल, नृत्य, विचित्र वेशभूषा, रामा-सामा, आशीषों से लड़ालूम रहा माहौल, राजनीतिक लोग भी हुए मस्ती से सराबोर, होली स्नेह मिलन भी आयोजित किए

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में होली और धुलंडी पर रंग, गुलाल, चंग, ढोल, नृत्य, विचित्र वेशभूषा, रामा-सामा, आशीषों से लड़ालूम रहा माहौल,

राजनीतिक लोग भी हुए मस्ती से सराबोर, होली स्नेह मिलन भी आयोजित किए

लाडनूं (kalamkala.in)। रंग-चंग और मौज-मस्ती से सराबोर होली का पर्व समूचे क्षेत्र में बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। कुम्हारों का बास में घींदड़ शानदार और मन मोहने वाली रही। शहर के विभिन्न स्थानों पर हुए अनेक आयोजन भी सराहनीय रहे। धुलंडी (रामा-सामा) भी मनोरंजन, मान-सम्मान और आदर-सत्कार से भरपूर पर्व रहा। लोगों ने प्रातः रंग-गुलाल और मस्ती भरे गीतों-नृत्य का रहा। मुंह-हाथ, कपड़े-लत्ते सभी पर तरह-तरह के रंगों की छवियां पुरानी पहचान को मिटाने और नवीन छवि निर्माण में सफल रही। फिर शुरू हुआ परस्पर रामा-सामा, पांवाधोक, आशीषों से लड़ालूम माहौल। मान-मनुहार और स्वागत-सत्कार की प्रीत से रंगी संस्कृति साकार हो गई।

राजनीति में भी खूब चढ़ा होली की मस्ती और रंग

इस रंगों-चंगों के मस्त माहौल से रुखी-सुखी राजनीति भी वंचित नहीं रही। लगभग सभी राजनीतिक लोगों ने अपने-अपने अंदाज में होली के पर्व का आनंद लूटा। भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह ने जोहड़ स्थित करणी निवास लाडनूं पैलेस में होली मनाई और गढ़ परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में रामा-सामा कार्यक्रम रखा‌ यहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक, प्रशासनिक कार्मिक आदि पहुंचे और करणी सिंह से बधाई-शुभकामनाओं और दुआ-सलाम का आदान-प्रदान किया। इस अवसर पर करणीसिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ होली भी खेली। विधायक मुकेश भाकर ने अपने हाईवे पर गोरेड़ी रोड पुलिया के पास स्थित अपने आवास पर होली मनाई। उन्होंने कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ रंग व गुलाल से एक-दूसरे को रंगा, वहीं खुद भाकर ने चंग बजा कर होली के माहौल को मस्त बनाया। इस अवसर पर अनेक कार्यकर्ता होली के स्वांग रच कर भी कार्यक्रम में शामिल रहे। इस अवसर पर स्नेहमिलन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ओड़ींट ने हाईवे स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ होली और स्नेह मिलन आयोजित किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में जीवन विज्ञान उच्च शिक्षा सम्मेलन का आयोजन 10 व 11 मार्च को, योगक्षेम वर्ष में अणुव्रत आंदोलन में रहेगा बच्चों के संस्कार निर्माण व नशा मुक्ति अभियान पर विशेष जोर, प्रेस वार्ता आयोजित

जाट समाज अब बंद करेगा बैस (वस्त्रों) का लेन-देन, रूढ़ियों को छोड़ने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय हुए, कसुंबी जाखला में जाट समाज की बैठक, 5 प्रस्तावों पर 15 गौत्र के 150 जाट परिवारों ने लिया निर्णय, 7 सदस्यों की पालना समिति बनाई

शहर चुनें

Follow Us Now