विनोद जाखड़  भारतीय वन सेवा में चयन, ऑल इंडिया 9वी रेंक

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

विनोद जाखड़  भारतीय वन सेवा में चयन, ऑल इंडिया 9वी रेंक

लाडनूं। स्थानीय निवासी और राजकीय जौहरी स्कूल के प्रयोगशाला सहायक प्रेमाराम जाखड़ के पुत्र विनोद जाखड़ का चयन संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा आयोजित भारतीय वन सेवा (IFS) परीक्षा में हुआ है। विनोद जाखड़ ने ऑल इंडिया में 9वीं रैंक हासिल की है। इससे पहले विनोद जाखड़ ने कोल इंडिया लिमिटेड में सबसे पहले सर्विस ज्वॉइन की थी और 1 वर्ष सेवा के बाद उसका त्याग कर दिया था। उसके बाद विनोद जाखड़ का चयन बीएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट, राजस्थान राज्य अधीनस्थ सेवा में प्रवर्तन निरीक्षक (खाद्य एवं आपूर्ति) तथा राजस्थान फॉरेस्ट सर्विस में सहायक वन संरक्षक के पद पर चयन हो चुका है, लेकिन विनोद जाखड़ ने लोक संघ लोक सेवा आयोग की तैयारी के लिए इसमें ज्वाइन नहीं किया था और आज उन्होंने यह कीर्तिमान स्थापित किया। विनोद जाखड़ के पिता भूतपूर्व वायु सैनिक तथा वर्तमान में प्रयोगशाला सहायक के रूप में जौहरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लाडनूं में अपनी सेवाएं दे रहे हैं तथा उनकी माताजी गृहिणी है। इससे पहले विनोद जाखड़ के छोटे भाई रामचंद्र जाखड़ का भी सिविल सेवा परीक्षा 2020 में चयन हो चुका है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पतंगबाजी और चाईनीज मांझे से कटने-घायल होने के हादसे बढ़े, सुजानगढ़ में 16 और लाडनूं में 5 पहुंचे अस्पताल में, किसी का गला कटा, किसी का पैर और अंगुली कटी, किसी का हाथ टूटा, डॉक्टरों को लगाने पड़े टांके

शिक्षा जीवन की रेखा बदलने वाली और ग़रीबी को दूर करने का माध्यम है- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, डीडवाना में राज्यपाल बागड़े और पूर्व मुख्यमंत्री ने किया नवनिर्मित महिला महाविद्यालय भवन का लोकार्पण, वार्षिकोत्सव में की शिरकत

बोलेरो के अंदर जले जेठाराम के मामले में घूम गई जांच की सुई, पुलिस की हुई चूक- ग्रामीण रहे अचूक, घटनास्थल पर मिले तीन साक्ष्यों ने प्रकरण की दिशा बदली, जिसे हादसा माना जा रहा था, उसके हत्या होने की संभावना बढ़ी

लाडनूं नगर पालिका के भ्रष्टाचार की जांच, स्थाई ईओ लगाने, सफाईकर्मी भर्ती में वाल्मीकि समाज को ही लगाने की मांग की, भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के ओएसडी से मुलाकात कर उठाई लाडनूं की विभिन्न समस्याएं