विवाहिता की पानी के हौद में गिरने से हुई मौत के मामले में हत्या के आरोप में पति व सास गिरफ्तार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

विवाहिता की पानी के हौद में गिरने से हुई मौत के मामले में हत्या के आरोप में पति व सास गिरफ्तार

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। मूण्डवा थाना क्षेत्र के हत्या मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी ने बताया कि 6 सितंबर को थाना क्षेत्र के रामसिया गांव में विवाहिता महिला की हौद में गिरने से उसकी मृत्यु हो गई। लेकिन, विवाहिता महिला के पिता परिवादी भंवरलाल निवासी संखवास जिला नागौर ने लिखित रिपोर्ट पेश की कि मेरी दो लड़कियां रामभरोसी पत्नी कमलेश एवं भावना पत्नी सुरेश जाखड निवासी रामसिया वालों के यहां करीब 10 वर्ष पूर्व शादी की हुई थी। मेरी लड़की भावना गर्भवती थी। इन दोनों लड़कियों को सासरे वाले मारपीट करते थे तथा दहेज के लिये बार-बार प्रताड़ित करते थे। इस कारण से मेरी बड़ी लड़की रामभरोसी करीब दो वर्ष से संखवास ही है तथा भावना रामसिया थी। मेरी पुत्री भावना को उसके ससुराल वालों ने 6 सितंबर को हौद में डाल दिया, जिससे भावना की मृत्यु हो गयी। थानाधिकारी ने रिपोर्ट पर अभियोग संख्या 132/2022 जुर्म धारा 143, 498-ए, 302 भादसं में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया जाकर प्रकरण में दौरान अनुसंधान साक्ष्य संकलन एवं मेडिकल बोर्ड से प्राप्त राय के आधार पर शुक्रवार को इस प्रकरण में मृतका के पति सुरेश एवं सास परमाई को पूछताछ कर गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में लिया गया है। इस कार्यवाही में रिछपालसिह थानाधिकारी मूंडवा, दूलाराम डूकिया, सुरेश सारण, भंवरी महिला कानि. का योगदान रहा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई