समाज के विकास के लिए शिक्षा सबसे अधिक सहायक- फुलवारिया, लाडनूं के रैगर समाज की प्रतिभाशाली बालिकाओं को किया गया समारोह पूर्वक सम्मानित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

समाज के विकास के लिए शिक्षा सबसे अधिक सहायक- फुलवारिया,

लाडनूं के रैगर समाज की प्रतिभाशाली बालिकाओं को किया गया समारोह पूर्वक सम्मानित

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय रैगर बस्ती स्थित गंगा माता मंदिर के पीछे गली नम्बर 33 में हनुमानमल फुलवारिया की अध्यक्षता में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं परीक्षा में टॉपर अंक अर्जित करने वाली बालिकाओं को स्व. प्रताप नारायण व हनुमानमल पुत्र स्व. पुसाराम फुलवारिया परिवार की ओर से समारोह का आयोजन करके सम्मानित किया गया। समारोह में सेवानिवृति वरिष्ठ अध्यापक भंवरलाल फुलवारिया ने बताया कि रैगर समाज की प्रतिभावान बालिकाओं को कार्यक्रम में माल्यार्पण व नगद पुरस्कार राशि प्रदान करके सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हनुमान मल फुलवारिया ने कहा कि शिक्षा से ही समाज का विकास संभव हो सकता है। इन बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा के बल पर अच्छे अंक प्राप्त करके अपने परिवार व समाज का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम में रामलाल धौलपुरिया ने कहा कि लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं व अपना लोहा मनवा रही हैं। इन प्रतिभाशाली बालिकाओं से समाज की अन्य लड़कियों को प्रेरणा लेनी चाहिए। वरिष्ठ अध्यापक बीरबल फुलवारिया ने कहा कि सरकार बालिकाओं की शिक्षा के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं संचालित कर रही हैं। गार्गी पुरस्कार, काली बाईं भील स्कूटी योजना, विभिन्न छात्रवृतियां आदि की सुविधाएं सरकार की ओर से प्रदान की जा रही है। इन सब योजनाओं का अधिक से अधिक फायदा उठाने के लिए हमें प्रयत्नशील रहना चाहिए। जो समाज शिक्षित होगा, वही हर क्षेत्र में प्रगति करेगा।

इन सभी प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

इस अवसर पर राजकीय केशर देवी उच्च माध्यमिक विद्यालय लाडनूं की छात्रा चंचल फुलवारिया पुत्री प्रकाशचंद फुलवारिया को 12 वीं कलावर्ग में 93.20 प्रतिशत अंक प्राप्त करके समाज का नाम रोशन करने पर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार भावना पुत्री प्रेमप्रकाश सबलानिया, पूजा पुत्री हनुमान प्रसाद फुलवारिया, कंचन रेगर पुत्री तोलाराम तुनगरिया, अनामिका रेगर पुत्री बजरंगलाल धौलपुरिया, डिम्पल पुत्री भगवानाराम फुलवारिया, प्रिया पुत्री धर्मचन्द मोरिया, पूजा नवल पुत्री महेन्द्र नवल, मिताली पुत्री कमल किशोर फुलवारिया, प्रियंका पुत्री बाबूलाल तुनगरिया, रेणु पुत्री खेताराम तुनगरिया, मोनिका पुत्री लेखराज धौलपुरिया, महिमा पुत्री प्रकाशचन्द मोरिया को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

इन सबकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर पुसाराम तुनगरिया, महेन्द्र नवल, भंवरलाल फुलवारिया, मेघराज मुसलपुरिया, भागीरथराम फुलवारिया, रामलाल धौलपुरिया, बीरबल फुलवारिया, राजेश फुलवारिया, दिनेश कुमार फुलवारिया, मनोज सबलानिया, मेघराज फुलवारिया, डालमचन्द फुलवारिया, सजंय सबलानिया, कैलाशचंद फुलवारिया, मनीष फुलवारिया, मोहित मुसलपुरिया, आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन भंवरलाल फुलवारिया ने किया एवं अंत में भागीरथराम ने आभार ज्ञापित किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पतंगबाजी और चाईनीज मांझे से कटने-घायल होने के हादसे बढ़े, सुजानगढ़ में 16 और लाडनूं में 5 पहुंचे अस्पताल में, किसी का गला कटा, किसी का पैर और अंगुली कटी, किसी का हाथ टूटा, डॉक्टरों को लगाने पड़े टांके

शिक्षा जीवन की रेखा बदलने वाली और ग़रीबी को दूर करने का माध्यम है- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, डीडवाना में राज्यपाल बागड़े और पूर्व मुख्यमंत्री ने किया नवनिर्मित महिला महाविद्यालय भवन का लोकार्पण, वार्षिकोत्सव में की शिरकत

बोलेरो के अंदर जले जेठाराम के मामले में घूम गई जांच की सुई, पुलिस की हुई चूक- ग्रामीण रहे अचूक, घटनास्थल पर मिले तीन साक्ष्यों ने प्रकरण की दिशा बदली, जिसे हादसा माना जा रहा था, उसके हत्या होने की संभावना बढ़ी

लाडनूं नगर पालिका के भ्रष्टाचार की जांच, स्थाई ईओ लगाने, सफाईकर्मी भर्ती में वाल्मीकि समाज को ही लगाने की मांग की, भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के ओएसडी से मुलाकात कर उठाई लाडनूं की विभिन्न समस्याएं