समारोह आयोजित कर किया गया श्रेष्ठ विद्यार्थियों को सम्मानित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

समारोह आयोजित कर किया गया श्रेष्ठ विद्यार्थियों को सम्मानित

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। मूण्डवा के संस्कार बाल निकेतन में आयोजित बाल सभा कार्यक्रम में सितंबर माह के द्वितीय सप्ताह की सर्वश्रेष्ठ कक्षा का चुनाव किया जाकर सर्वश्रेष्ठ छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कक्षा में अनुशासन, समय की पाबंदी, सेवा कार्य, स्वच्छ व्यवस्था, पूर्ण गणवेश, नियमित उपस्थिति के आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर चयनित छात्र-छात्राओं को विद्यालय के निदेशक अब्दुल रहमान देवड़ा ने स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के दौरान निदेशक देवड़ा के अलावा प्रधानाध्यापक लाड मोहम्मद खोखर, देवेन्द्र पाराशर, कमल राव, सिरदार खत्री, मुराद खान, रुस्तम खोखर, महेंद्र पंवार, मो. सलाउद्दीन जिंदरान, मधुबाला पाराशर, प्रियंका, भारती, सिकंदर खान, भगवती सैन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के निदेशक अब्दुल रहमान देवड़ा ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर पर कहर : पार्षदों ने रोकी विकास और सौंदर्यकरण की योजनाएं, समूचे लाडनूं के विकास के 35 करोड़ के काम कतिपय पार्षदों की हठधर्मिता के कारण अटके, योगक्षेम वर्ष 2026 में आचार्य श्री महाश्रमण के फरवरी में लाडनूं आगमन पर नगर पालिका द्वारा प्रस्तावित विकास कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा भेजे विशेष बजट पर पानी फिरा

लाडनूं में तीन दिवसीय विकलांग सहायता शिविर में कृत्रिम हाथ, कृत्रिम पैर, ट्राई साईकिल, बैसाखी, व्हील चेयर, कान से सुनने की मशीन आदि का होगा वितरण, भारत विकास परिषद का आयोजन मैढ स्वर्णकार भवन में 19 से 21 दिसम्बर तक