हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बच्छवारी ग्राम के लोगों में उत्साह
कुचेरा कलम कला न्यूज़ रिपोर्टर महबूब खोखर
कुचेरा शहर के निकटवर्ती ग्राम बच्छवारी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा उपलब्ध कराने के लिए डाक विभाग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। डाक विभाग ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की है।कुचेरा क्षेत्र के बच्छवारी में ग्रामीण डाक सेवक शारदा खटोड़ ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए घर घर जाकर तिरंगा वितरण किया और साथ ही सुकन्या समृद्धि खाते के बारे में आमजन को जानकारी दी। ग्रामीण लोगों को अधिक से अधिक खाता खुलवाने के लिए लोगों को प्रेरित किया।खटोड़ ने बताया कि वह मेड़ता उपमंडल की ‘हर घर तिरंगा’अभियान की जीडीएस श्रेणी में तिरंगा वितरण में द्वितीय स्थान पर है।