लाडनूं। घुमंतू और कच्ची बस्तियों से शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से अभियान “प्रकाश” के तहत शनिवार को लाडनूं के सूरजमल मूंदड़ा राजकीय संस्कृत उच्च प्राथमिक विद्यालय में समाज की अंतिम कड़ी के दस बच्चों को प्रवेश दिलाया गया तथा इन बच्चों को नगरपालिका पार्षद नौशाद अली सिसोदिया एवं नूर फाउंडेशन की मदद से स्कूल पोशाक, जूते, बैग, वाटर बोतल और चॉकलेट वितरित कर बच्चों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी अनिल कुमार, तहसीलदार डॉ. सुरेंद्र भास्कर, एसीबीओ रामचंद्र भाटी, जौहरी स्कूल के प्रधानाचार्य रामदेव सिंह पूनिया, शिक्षक रघुवीर शर्मा और पीयूष शर्मा आदि उपस्थित रहे।







