भक्तशिरोमणि मीरांबाई की कथा का आयोजन रामद्वारा में, भागवत कथा सम्पन्न हुई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं। स्थानीय रामद्वारा सत्संग भवन में आयोजित साप्ताहिक भागवत कथा के अंतिम दिन कथावाचक संतश्री धीरजराम महाराज द्वारा कृष्ण-रुक्मिणी विवाह एंव कृष्ण-सुदामा की मित्रता का वाचन झांकियों की सजावट के साथ किया एवं सप्त दिवसीय भागवत कथा सम्पन्न की गई। भागवत कथा समापन दिवस पर कथा में अनेक दम्पति यजमान के रूप में विराजमान हुए। इनमें भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जगदीश प्रसाद पारीक एवं उनकी पत्नी पार्षद विजयलक्ष्मी पारीक, ललित सोनी, लक्ष्मीपत सोनी, गोपाल प्रजापति आदि प्रमुख हैं। कथा समापन के बाद महाराजश्री द्वारा कथा में सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों व युवा टीम का सम्मान किया। कथा समाप्ति के बाद अब 15 दिवस तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक संतश्री धीरजराम महाराज द्वारा रामद्वारा में ही भक्त शिरोमणि मीरां बाई की कथा, उनके जीवन प्रसंग और उनकी श्रीकृष्ण-भक्ति का सांगोपांग वर्णन करते हुए कथा की जाएगी। भागवत कथा समापन अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ओड़ींट, भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जगदीश प्रसाद पारीक, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष पाष्रद सुमित्रा आर्य, पार्षद विजयलक्ष्मी पारीक, युवा मोर्चा अध्यक्ष चेतन शर्मा, अनुसूचित जाति प्राकेष्ठ के जिला मंत्री एडवोकेट ईश्वर मेघवाल, अजित पारीक, करण गुजर, एडवोकेट अमित गुर्जर, ताराचंद अग्रवाल, प्रकाश सोनी, लोकेंद्र सिंह नरुका सहित कई गणमान्य लोग व काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपडेट न्यूज- दो बीघा जमीन को लेकर विवाद में लाठियां बरसीं, जमालपुरा में ताले तोड़ कर घुसे बदमाशों ने मचाया हुडदंग, दो से अधिक हुए घायल, मौके पर पहुंची लाडनूं पुलिस ने हालात पर काबू पाया, मौके से 8 वाहनों को किया जब्त, जमीन पर तैनात हुई पुलिस, कार्रवाई जारी 

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now