योग की विश्व चैम्पियनशिप में बोरावड़ की उमा की मेहनत रंग लाई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बोरावड़ (कलम कला संवाददाता)। यूनिवर्सल योग एलाइंस इंडिया के तत्वावधान में युनिवर्सल योगा स्पोर्ट फेडरेशन द्वारा गाजियाबाद में आयोजित वल्र्ड योगा कप चैम्पियनशिप- 2022 में नागौर जिले के मकराना उपखण्ड के बोरावड़ नगरपालिका की रहने वाली उमा चैधरी पुत्री प्रेमचन्द-गीतादेवी बुल्डक ने छठा स्थान प्राप्त कर अपने परिवार के साथ बोरावड़ व नागौर जिले का गौरव बढ़ाया है। इस प्रतियोगिता में मलेशिया, यूके, यूएसए, नेपाल तथा इजिप्ट सहित भारत के बंगाल, तमिलनाडू, हरियाणा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, केरल, उड़िसा, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड तथा दिल्ली सहित अन्य राजयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस सफलता पर उमा को मेरिट सर्टिफिकेट व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस सफलता पर उमा के परिजनों के साथ ही परीचितों सहित अन्य सामाजिक व स्वयंसेवी संगठनों ने हर्ष प्रकट करते हुए उमा को बधाई दी है। फुटबॉल में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे खेलप्रेमी मकराना विधायक रूपाराम मुरावतिया ने इस सफलता पर उमा को आशीर्वाद देकर आने वाले चैंपियनशिप की तैयारी को लेकर उत्साहवर्धन करने के साथ आगे खेल में सहयोग की बात कही। उमा की इस सफलता पर पतंजलि योग पीठ-हरिद्वार, राजस्थान योग फेडरेशन के अध्यक्ष हर्षवर्धन, महावीर इन्टरनेशनल के संभाग संयोजक रायचन्द बोथरा, हनुमानसिंह बुल्डक, अतिरिक्त बीडीओ मकराना, उगमाराम डूडी, डॉ. सुरेन्द्र डूडी, योग प्रशिक्षक सुरेश दीक्षित सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उमा को बधाई दी।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now