लाडनूं। नगर पालिका सभागार में गुरुवार को पालिकाध्यक्ष रावत खान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लंपी स्कीन डिजीज महामारी में सक्रिय भूमिका निभाने वाले स्वच्छता-सैनिकों का सम्मान कर उनकी हौसला अफजाई की गई। बैठक के आरंभ में पालिकाध्यक्ष रावत खान ने ईओ व तहसीलदार डॉ. सुरेन्द्र भास्कर का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। पालिकाध्यक्ष ने इस अवसर पर लम्पी स्किन की प्राकृतिक आपदा में नगरपालिका के साथ सक्रिय भागीदारी निभाने वाले सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया एवं गाय को इस महामारी से बचाने एवं उनके मृत शरीर को विधिवत तीन घण्टो के भीतर दफनाने की प्रक्रिया में सभी से भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यवाहक अधिशाषी अधिशाषी अधिकारी डॉ. भास्कर ने सभी कर्मचारियों को मृत पशुओं की सूचना मिलते ही उनको उठाकर शीघ्र निस्तारण करवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सभी पार्षदगण उपस्थित रहे। बैठक में मृत पशुओं के विधिवत निस्तारण में लगातार महत्वपूर्ण भागीदारी निभाने वाले नगरपालिका के स्वच्छता सैनिकों का साफा पहना कर एवं माल्यापर्ण कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। ईओ डॉ. भास्कर ने सभी उपस्थित स्वच्छता सैनिकों का बेहतरीन कार्य के लिए आभार प्रकट किया तथा इस अमूल्य भागीदारी पर उनका नाम उच्च स्तर पर सम्मानित किये जाने की अभिशंषा भिजवाने के लिए भी आश्वस्त किया।
इनका किया सम्मान
पालिका कार्यालय में सम्मानित किए जाने वाले कार्मिकों में महेन्द्रकुमार जमादार, राकेश पुत्र दीपचंद चौबरिया, पूनमचंद पुत्र दीपचंद चौबरिया, करमचंद, किशनलाल परिहार, कानाराम पुत्र गोविन्दराम बारासा, बाबुलाल पुत्र जस्सूराय चांवरिया, गौतम पुत्र रामोतार सूर्या, प्रकाश पुत्र पेमाराम चांवरिया (संविदा पर कार्यवाहक जमादार), पप्पू पुत्र झूमरमल चिंडालिया (कार्यवाहक जमादार), रुपचंद पुत्र किशनाराम चांवरिया, लीलाराज पुत्र जस्सूराम चांवरिया, अशोक पुत्र रामोतार सूर्या, आमीन पुत्र मुमताज खा (ट्रेक्टर ड्राईवर)ं, सम्पत पारीक (ड्राईवर)ं एवं महबूब(जेसीबी ऑपरेटर)ं शामिल हैं।







