लाडनूं के दुजार के युवक को नुपूर शर्मा व उदयपुर कांड का हवाला देकर धमकी
व्हाट्सएप पर क्रॉस किया हुआ फोटो भेजा
लाडनूं।kalamkala.in नुपूर शर्मा के मामले को लेकर उदयपुर में एक दर्जी की गरदन काट देने के मामले में निकट के ग्राम दुजार के एक व्यक्ति ने जोधपुर जिले के माताथान पुलिस थाने में एक रिपोर्ट दर्ज हुई है। लेखराज सैन निवासी दुजार द्वारा इस रिपोर्ट के माध्यम से पुलिस से उचित कानूनी कार्यवाही एवं परिवार की जान-माल की रक्षा की गुहार लगाई गई है। सैन ने लिखा है कि गत 17 जुलाई को रात्रि 8:35 बजे उसके मोबाईल नं. 8000109089 पर अज्ञात नम्बरों से वाट्सअप पर जान से मारने की धमकी के साथ मैसेज आये। यह धमकी मिलने के समय वह जोधपुर के माताथान में था। जिस अज्ञात नम्बर से यह मैसेज मिला, वह नम्बर +1 (289) 807-1690 था।
इस नम्बर से सैन को रात्रि के समय 8:35 बजे जान से मारने की धमकियां दी गई। उस अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गई चैट में नूपुर शर्मा और उदयपुर हत्याकांड के मामले का जिक्र करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। इसमें उसका इंस्टाग्राम से उठाया गया एक फोटो भी भेजा गया,जिसमें उसके सिर पर रंगीन गोला और क्रॉस लगाए हुए थे। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस घटना के बाद सैन व उसका पूरा परिवार डरा हुआ है एवं घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रखा है। रिपोर्ट में उचित कानूनी कार्यवाही एवं परिवार की जान माल की रक्षा की गुहार लगाई गई है।
इनका कहना है
मुझे धमकी मिलने के बाद लाडनूं आ गया था। यहां पुलिस थाने में रिपोर्ट दी, लेकिन कहा, जहां घटना हुई है, वहीं दर्ज करवाओ। तब माता थान (जोधपुर) पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है , जहां कल मेरे बयान होंगे। इस धमकी भरे मैसेज के बाद मैं व मेरे परिवार वाले सब डरे हुए हैं। मूझे माता का थान जोधपुर थाने से कहा गया कि आपको जोधपुर से हम सुरक्षा उपलब्ध नहीं करवा सकते, लाडनूं पुलिस से सुरक्षा की मांग करो, लेकिन लाडनूं पुलिस अपना क्षेत्र नहीं मानती।
– लेखराज सैन, म्यूजिशियन एवं वीडियो शूटर, दुजार, लाडनूं।
इनका कहना है
यह जोधपुर क्षेत्र का मामला है। इसमें प्रार्थी द्वारा किसी भी सोशल मीडिया पर कोई कमेंट सपोर्ट वगैरह नहीं किया, फिर ऐसे मैसेज क्यों और किसने भेजे, इसकी जोधपुर पुलिस जांच करेगी, तभी पता चलेगा। संभव है किसी ने मजाक किया होगा या कुछ और मामला होगा। जब जांच होगी, तभी खुलासा होगा। इस सम्बंध में जोधपुर पुलिस का कार्यक्षेत्र है, वही कार्यवाही करेगी।
– राजेंद्र सिंह कमांडो, थानाधिकारी, पुलिस थाना, लाडनूं।




