लाडनूं में बंद मकान के ताले तोड़ कर चोरों ने गहने, नगदी, कपड़े व अन्य सामान चुराया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में बंद मकान के ताले तोड़ कर चोरों ने गहने, नगदी, कपड़े व अन्य सामान चुराया

 लाडनूं। यहां रेलवे स्टेश के पास जोरावरपुरा में एक बंद मकान के ताले चोरों ने तोड़ कर गहने, नकद राशि, कपड़े आदि सामान चुरा लिया। इस बारे में रमेश कुमार पटेल पुत्र मांगीलाल पटेल जाति जाट ने पुलिस को रिपोर्ट सौंप कर बताया है कि उसका एक मकान लाडनूं में रेलवे स्टेशन के पास जोरावरपुरा में गली नं. 29 में है, वह अपने पैतृक गांव बेहरोड (अलवर) था और उसके लाडनूं के मकान पर ताले लगे हुए थे। 17 अक्टूबर को पड़ौसी रामेश्वरलाल माली ने फोन कर उसे बताया कि आपके मकान के ताले टूटे हुये है एवं सामान बिखरा हुआ पड़ा है। सूचना मिलते पर वह बहरोड़ से शाम 7.30 बजे लाडनूं पहुंचा। यहां अपने मकान में देखा तो मकान के मुख्य दरवाजे का कुन्दा टूटा हुआ था एवं अन्दर तीन कमरों के ताले टूटे हुये थे। कमरो के अन्दर दो अलमारियों के ताले व दरवाजे टूटे हुये मिले। कमरे में रखे बड़े बक्से का भी ताला टूटा हुआ था एवं कमरों व पीछे हॉल में उनका सामान बिखरा हुआ था। सामान को देखा तो वहां से करीब 2 चांदी की पायजेब जोडी, चार चांदी के सिक्के दो चांदी की बिच्छूड़ी जोड़ी, एक सोने की अंगूठी, 2 जेन्टस घड़ी, एक लेडीज घड़ी, करीब सात हजार रूपये नकद व अन्य छोटा-मोटा सामान के साथ उनके पहनने-ओढने के कपड़े व लेनदेन के कपड़े सभी गायब मिले। किसी अज्ञात चोर उनके मकान के ताले तोड़कर सामान को चुराकर ले जा चुका था। पटेल ने पुलिस से उचित कानूनी कार्यवाही करने एवं मेरा चोरी किया गया सामान बरामद करने की मांग की है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में ‘देव दर्शन आशीर्वाद यात्रा’ और संत रविदास रज-कलश रथ समानता यात्रा आयोजित, तिरंगा झंडे लहराते हुए निकले भाजपा कार्यकर्ता, डेढ दर्जन से अधिक देवालयों में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने किए देव दर्शन, लिया जनता का आशीर्वाद, दिया समानता और विकास का संदेश

अपहरण कर ले जाई गई नाबालिग बालिका को जसवंतगढ पुलिस ने मात्र 72 घंटों में मोमासर से किया दस्तयाब, गिरफ्तार मुलजिम रतनलाल बावरी का लिया पुलिस रिमांड, उसके अन्य साथियों और अर्टिगा वाहन की पूछताछ जारी

आजादी के बाद से ही रेल सुविधाओं से उपेक्षित रखा जा रहा है रतनगढ़-डेगाना खंड के लाडनूं-डीडवाना का विस्तृत क्षेत्र, रेलवे सलाहकार रहे अनिल खटेड़ ने कहा- रेलवे अधिकारी उतरे हुए हैं मनमानी पर, बेतुके तर्क रख कर जनता को कर रहे भ्रमित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now