लाडनूं में स्वर्णकार समाज ने उत्तम सोनी आत्महत्या प्रकरण व पांचवा  डकैती प्रकरण में ज्ञापन सौंपा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के स्वर्णकार समाज ने उत्तम सोनी आत्महत्या प्रकरण व पांचवा डकैती प्रकरण में ज्ञापन सौंपा

लाडनूं । kalamkala.in स्वर्णकार समाज लाडनूँ द्वारा सुजानगढ़ के  उत्तम सोनी का आत्महत्या प्रकरण ओर पांचवा गांव के मुकेश सोनी डकैती प्रकरण को लेकर एस डी एम कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर दर्जनों स्वर्णकार बंधु इकठा हुए। मैढ क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष मुरलीधर कड़ेल की अगुवाई में यहज्ञापन दिया गया, जिनमें लालचंद डावर, सुरेश कुमार कट्टा, नवरतनमल धूपड़, श्याम सुंदर रोड़ा, वीरेंन्द्र भजुड़, मुकेश धूपड़, मनीष तुनघर, मुकेश कड़ेल, कन्हैयालाल अग्रोया, अनिल अग्रोया, राधेश्याम अग्रोया, रमेश दाँवर, गोपाल दाँवर, दानमल बामलवा, रामानंद कड़ेल, विष्णु धूपड़, निर्मल धूपड़, राजेश जांगलवा आदि उपस्थित थे।

500 में गिरवी रखे सोने पर 70 हजार वसूले और 1 लाख की फिर मांग 

सुजानगढ़ के प्रगति नगर के रहने वाले 26 साल के उत्तम कड़ेल (सोनी) पुत्र जयकिशन कड़ेल ने छापर रोड स्थित रेलवे फाटक के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट में उसने लिखा कि बडाबर गांव की एक महिला ने एक फुलड़ा शहर के रामस्वरूप खटीक के द्वारा 500 रुपए में गिरवी रखा था। जिसे तय समय में रकम नहीं लौटाने पर उसने बेच दिया। इसके बाद महिला व रामस्वरूप ने तरह-तरह की धमकियां देकर उसे ब्लैकमेल किया। उसे एससी-एसटी एक्ट में फंसाने के साथ रेप के केस में फंसाने की धमकियां दी। मरने से कुछ घंटे पहले अपनी फेसबुक पर ये पोस्ट डाली। झूठा केस दर्ज करवाने की धमकी देकर ब्लैकमैल किया। उत्तम ने परेशान होकर उनको 70 हजार रुपए दे दिए। बाद में महिला और रामस्वरूप ने 1 लाख रुपए और मांगे, जिसके बाद उत्तम ने डिप्रेशन में आकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड नोट के अनुसार महिला का रामस्वरूप खटीक ने साथ दिया।  युवक के माता-पिता नहीं हैं। उसकी शादी 2020 में हुई थी, उसके इकलौता बेटा है। युवक सोना-चांदी घड़ाई का कारीगर था। युवक की भोजलाई रोड पर दुकान थी। मृतक की पत्नी वर्तमान में गर्भवती है।[the_ad id=”1853″]

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में ‘देव दर्शन आशीर्वाद यात्रा’ और संत रविदास रज-कलश रथ समानता यात्रा आयोजित, तिरंगा झंडे लहराते हुए निकले भाजपा कार्यकर्ता, डेढ दर्जन से अधिक देवालयों में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने किए देव दर्शन, लिया जनता का आशीर्वाद, दिया समानता और विकास का संदेश

अपहरण कर ले जाई गई नाबालिग बालिका को जसवंतगढ पुलिस ने मात्र 72 घंटों में मोमासर से किया दस्तयाब, गिरफ्तार मुलजिम रतनलाल बावरी का लिया पुलिस रिमांड, उसके अन्य साथियों और अर्टिगा वाहन की पूछताछ जारी

आजादी के बाद से ही रेल सुविधाओं से उपेक्षित रखा जा रहा है रतनगढ़-डेगाना खंड के लाडनूं-डीडवाना का विस्तृत क्षेत्र, रेलवे सलाहकार रहे अनिल खटेड़ ने कहा- रेलवे अधिकारी उतरे हुए हैं मनमानी पर, बेतुके तर्क रख कर जनता को कर रहे भ्रमित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now