सांड ने पहुंचाई वृद्ध को गंभीर चोट, कई घंटों बाद भी नहीं टूटी बेहोशी , आवारा पशुओं की समस्या को लेकर लोगों में गहरा रोष

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सांड ने पहुंचाई वृद्ध को गंभीर चोट, कई घंटों बाद भी नहीं टूटी बेहोशी

आवारा पशुओं की समस्या को लेकर लोगों में गहरा रोष

लाडनूं। शहर में लगातार आवारा सांड एवं सुअरों के कारण लोग परेशान हैं। यहां बुधवार को दूसरी पट्टी में एक बुजुर्ग धनराज सिंघी को सांड ने उठाकर पटका और उसके अंडकोषों पर गहरी चोट पहुंचाई। इस हादसे के बाद उसे तत्काल बेहोशी की अवस्था में यहां अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे यहां से उच्च चिकित्सार्थ रैफर कर दिया गया। सुजानगढ के चिकित्सालय में उसका ऑपरेशन किया जा रहा है। इसी तरह इन सांड गौवंश की चपेट में आकर अब तक काफी वृद्ध एवं महिलाएं घायल हो चुके हैं। नागरिकों का आरोप है कि नगर पालिका इस सबको अनदेखा कर रही है। समाजसेवी राजेन्द्र चोटिया ने जिला कलेक्टर को पत्र लिख कर आवारा पशुओं के आतंक से छुटकारा दिलवाने की मांग की है। चोटिया ने लिखा है कि शहर भर में आवारा सांड व सुअरों का आतंक फैला हुआ है। शहर भर में हर गली-चौराहे पर सांड और सुअर घूमते दिखाई देते हैं और रोज-रोज हादसे होते रहते हैं। इस संबंध में नगर पालिका को व प्रशासन को बार-बार अवगत कराया जा चुका, लेकिन इसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। चोटिया ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए नगरपालिका के अधिकारियों को निर्देश देकर जनता को राहत पहुंचाई जाने की मांग की है।[the_ad id=”771″]

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पंचायतीराज एवं नगरीय निकाय चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने व अधिकतम मतदान के लिए कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों द्वारा माॅक पोल, ईवीएम-वीवीपैट की कार्यप्रणाली की जानकारी दी तथा पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन और निबंध प्रतियोगिताएं हुईं

महिलाओं की उड़ान को थमने नहीं दें, उनके लिए सुरक्षित वातावरण में समाज सहयोग करे- पुलिस महानिदेशक मालिनी अग्रवाल, डीडवाना-कुचामन जिला पुलिस का ‘महिला सुरक्षा संकल्प अभियान समारोह पूर्वक सम्पन्न

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now