एल.एंड.टी. के संस्थापक लार्सन का 115वां जन्मदिन मनाया
लाडनूं में ध्वजारोहण किया, केक काटा और पौधारोपण किया
लाडनूं। शहर में सीवरेज प्रोजेक्ट का कार्य कर रही लार्सन एण्ड टुब्रो (एल एंड टी) कम्पनी के जनक मिस्टर लार्सेन के 115वें जन्मदिवस पर यहां सेफ्टी दिवस मनाया गया। इसमें एल एंड टी के लाडनूं कार्यालय में केक काटा गया। साथ ही झण्डारोहण के बाद कार्यक्रम में पेड़-पौधे भी लगाए जाकर हरियाली व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर रूडिप के पीआईयू आर. डी. गर्ग, रूडिप के सहायक अभियंता जितेंद्र, सीएमएससी- 01 रामकुमार सिंघल, प्रोजेक्ट मैनेजर एल एण्ड टी. संजय सिंह, एल एनड टी के निर्माण प्रबन्धक के. ईश्वरन एवं उनकी पूरी टीम की उपस्थित रही।







