कुचेरा में विजयदशमी पर्व का भव्य आयोजन, 60 फीट ऊंचे विशाल रावण का हुआ दहन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कुचेरा में विजयदशमी पर्व का भव्य आयोजन, 60 फीट ऊंचे विशाल रावण का हुआ दहन

रिपोर्टर महबूब खोखर। कुचेरा (kalamkala.in)। कुचेरा में विजयदशमी पर्व गुरुवार को धूमधाम से और श्रद्धापूर्वक मनाया गया। खजवाना रोड स्थित खेल मैदान में आयोजित दशहरा महोत्सव का मुख्य आकर्षण 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन रहा। जैसे ही नगर पालिका अध्यक्ष तेजपाल मिर्धा ने शाम 7:30 बजे तीर चलाकर रावण पुतले को अग्नि दी, पूरा मैदान आतिशबाजी और जयकारों से गूंज उठा। इसी के साथ कुंभकरण और मेघनाद के पुतले भी धधक उठे। कार्यक्रम में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भगवान शिव और हनुमान की झांकियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।आतिशबाजी की चमक और धमाकों से खेल मैदान जगमगा उठा, तो वहीं हजारों की संख्या में मौजूद महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने अपने मोबाइल कैमरों में इस ऐतिहासिक क्षण को कैद किया। इस अवसर पर एसडीएम प्रभजीत सिंह गिल, नगर पालिका की अधिशाषी अधिकारी अनिता बिरड़ा, मूण्डवा के डीएसपी गोपाल सिंह ढाका, तहसीलदार बुद्धाराम साहू, पटवारी ममता मंडा, थानाधिकारी हबीब खां तथा बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूरे मैदान में ‘जय श्री राम’ के गगनभेदी नारे गूंजते रहे। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए, जिसके चलते पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और सफल रहा। दशहरा महोत्सव ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि बुराई चाहे कितनी भी विशाल क्यों न हो, अंततः जीत सदैव सत्य और अच्छाई की ही होती है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई
[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now