Ladnun मुलजिमानों की गिरफ्तारी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सांसद बेनिवाल से मिले ससुराल में जला कर मारी गई महिला के परिजन

Ladnun। गत दिनों ससुराल में जला कर मार डालने के मामले में मृतका के पीहर पक्ष के लोगों ग्राम मिठड़ी निवासी पीड़ित परिवार ने सांसद हनुमान बेनीवाल से जयपुर में मिल कर न्याय की गुहार लगाई। सांसद बेनिवाल ने तत्काल एक्शन मोड में आते हुए पुलिस के उच्च अधिकारियों को फटकार लगा कर कहा कि सभी मुलजिमानों की जल्दी ही गिरफ्तारी करो अन्यथा इसके लिए बड़ा आंदोलन किया जाएगा। बेनिवाल से मिलने के लिए मृतका का भाई कैलाष मीठड़ी, माता मूली देवी, माया स्वामी, लालचन्द गोवला और कसूम्बी के आनद बागड़ा, अनिल पिलानियां, भगवान जाखड़, खेताराम कड़वासरा, भूराराम सेवदा, मांगीलाल, रतनलाल बेंधा, गजेंद्र ढेवा आदि साथ थें सभी ने न्याय के लिए सांसद से अपील की। गौरतलब है कि मीठड़ी गांव की बेटी मंजू कड़वासरा को गत दिनों उसके ससुराल में उसके पति, देवर और सास ने पेट्रोल डाल कर जिंदा जला डाला था। मृतका मंजू की कोख में 4 महीने के मासूम भी था। इस घटना के 14 दिन बाद में 2 आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। मृतका मंजू के परिजनों द्वारा मुलजिमानों को राजनीतिक सरंक्षण की बात कही जा रही है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई