रोशन खान दायमखानी को लाडनूं शहर का क़ाज़ी नियुक्त किया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रोशन खान दायमखानी को लाडनूं शहर का क़ाज़ी नियुक्त किया

शहर क़ाज़ी नियुक्त होने पर लाडनूं में हज़रत क़ारी रोशन खान दायमखानी को ग़ौसे आज़म फाउंडेशन के ट्रस्टियों, सदस्यों, क़ाज़ियों, सहयोगियों, समाजसेवियों और शहरवासियों ने दी मुबारकबाद

जयपुर/ लाडनूं। शहरिया बास लाडनूं के दारूल उलूम गुलशने मुस्तफ़ा के संचालक हज़रत क़ारी रोशन खान दायमखानी को ग़ौसे आज़म फाउंडेशन (जीएएफ़) की ओर से लाडनूं शहर का क़ाज़ी नियुक्त किया गया है। गौरतलब.है कि लाडनूं में तेली रोड और बड़ा बास क्षेत्र से एक-एक शहर काजी अब तक थे। इनकी नियुक्ति से अब शहरिया बास से भी तीसरे शहर काजी हो जाएंगे। खास बात यह भी है कि पूर्व के दोनों शहर काजी जाति से भी काजी ही थे, लेकिन जातिगत काजी के बजाए ये तीसरे काजी कायमखानी जाति से हैं।

ग़ौसे आज़म फाउंडेशन के चेयरमैन हमदर्दे क़ौम व मिल्लत हज़रत मौलाना मो. सैफुल्लाह ख़ां अस्दक़ी ने बताया कि जीएएफ़ सरकार व नीति आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त है। इसके अनेक उद्देश्यों में देश भर में विभिन्न जगहों पर मुफ़्ती/ नायब मुफ़्ती (यानी क़ाज़ी-ए-शर’अ़) और क़ाज़ी/ नायब क़ाज़ी (यानी क़ाज़ी-ए-निकाह) नियुक्त करना भी शामिल है।

बने वैधानिक शहर काजी

हज़रत मौलाना मोहम्मद सैफुल्लाह ख़ां अस्दक़ी ने बताया कि क़ाज़ी अधिनियम 1880 का विस्तार प्रथमतः केवल फोर्ट सेंट जार्ज के व इसी अधिनियम का 1970 के विनियम सं. 2 की धारा 2 और अनुसूची द्वारा (15-10-1970 से) लक्षद्वीप संघ राज्यक्षेत्र पर और 1968 के अधिनियम सं. 26 की धारा 3 और अनुसूची द्वारा पांडिचेरी संघ राज्यक्षेत्र पर विस्तार किया गया है। उक्त अधिनियम का विस्तार राजस्थान और देश के अनेकों राज्यों पर नहीं है। इसलिए ग़ौसे आज़म फाउंडेशन द्वारा क़ानूनी व शरई तौर पर नियुक्त, शहर क़ाज़ी, हज़रत क़ारी रोशन खान दायमखानी, निवासीः शहरिया बास, लाडनू, ज़िला नागौर, लाडनू शहर में निकाह पढ़ाने के लिए वैध हैं।

बधाई देने वालों का वगा तांता

ग़ौसे आज़म फाउंडेशन की ओर से शहर क़ाज़ी नियुक्त होने पर हज़रत क़ारी रोशन खान दायमखानी को मुबारकबादी देने वालों का तांता बंध गया है। इनमें प्रमुख रूप से एडवोकेट शरीफ़ खान, एडवोकेट गुलशेर खान, एडवोकेट मनवर मोनू खान, पीडब्ल्यूडी ठेकेदार हुसैन खान, हाजी आसिफ खान अध्यक्ष एआईएम, सुरेश खिंची पार्षद बीजेपी, इरफान खान पार्षद कांग्रेस, रियाज़ मोहम्मद खान, ठेकेदार उस्ताद खान, मास्टर रणजीत खान, पूर्व पार्षद आरिफ खान मोयल, पूर्व पार्षद इब्राहिम खान मलकान, सुभाष शर्मा, मास्टर उस्मान खान, डॉ. असलम खान, राजू जी किशोर, फारुक़ शेख़, मौलाना सग़ीर अहमद मिस्बाही, हाफ़िज़ लईक अहमद बरकाती, हाफ़िज़ इम्तियाज़ अहमद, मौलाना अहमद रज़ा, हाफिज इक़बाल अशरफी, शहर क़ाज़ी जालना, मौलाना अल्लाह बख़्श अमजदी, शहर क़ाज़ी कानपुर, मौलाना अकरम रज़ा मदनी, धर्मानंद, नांदेड़ क़ाज़ी, मौलाना क़ैसर रज़ा ईस्माइली, शास्त्री नगर, जयपुर क़ाज़ी, मौलाना अमानुर्रहमान रज़वी, लंकापुरी, जयपुर क़ाज़ी, मौलाना अबदुल हमीद नूरी आदि शामिल हैं।[the_ad id=”1853″]

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now