विधायक भाकर ने डीडवाना में किसानों सहित विभिन्न मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन, जिला प्रशासन को 7 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा, सभी समस्याओं के हल की मांग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

विधायक भाकर ने डीडवाना में किसानों सहित विभिन्न मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन,

जिला प्रशासन को 7 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा, सभी समस्याओं के हल की मांग

डीडवाना (kalamkala.in)। डीडवाना में जिला मुख्यालय में कलेक्ट्रेट पर बुधवार को लाडनूं विधायक मुकेश भाकर ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ लाडनूं क्षेत्र के किसानों और आमजन की विभिन्न समस्याओं, विशेषकर मूंग तुलाई के बकाया भुगतान को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर अंदर जाने का प्रयास किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था और वाटर कैनन चलाने की तैयारी भी की गई। हालांकि, बाद में प्रदर्शनकारी शांत हुए और पुलिस-प्रशासन के साथ वार्ता के बाद स्थिति सामान्य हो गई।

कलेक्टर से मिल कर सौंपा 7 सूत्रीय ज्ञापन

इसके बाद विधायक भाकर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर अवधेश मीना से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम एक 7 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा, जिसमें मूंग तुलाई के बकाया भुगतान का भी विस्तृत उल्लेख था। कलेक्टर ने मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।

बाडेला खरीद केंद्र का भुगतान दिया जाए

ज्ञापन में मूंग तुलाई के 82.55 लाख के तत्काल भुगतान की मांग की गई। इसमें बताया गया कि बाडेला खरीद केंद्र पर 941.5 क्विंटल मूंग की तुलाई कराने वाले किसानों को एक माह बीतने के बाद भी 82,55,072 का भुगतान नहीं मिला है। किसानों के खातों में यह राशि तुरंत हस्तांतरित करने की मांग की गई।

फसल मुआवजा तत्काल दिया जाए

विधायक और प्रदर्शनकारियों ने कई अन्य प्रमुख मांगें भी उठाईं। इनमें वर्ष 2023 से 2026 तक के फसल खराबे का उचित मुआवजा तत्काल जारी करना, राजकीय विद्यालयों में लंबे समय से रिक्त शिक्षक एवं कर्मचारी पदों को भरना तथा जिले में बिजली-पानी की बढ़ती समस्या का स्थायी समाधान करना शामिल है।

खोखरी और शहरिया बास में हो जलाशय का निर्माण

ज्ञापन में ग्राम खोखरी और शहरिया बास में पानी की टंकी के निर्माण, फसलों को नुकसान पहुंचा रहे जंगली और आवारा सुअरों पर प्रभावी नियंत्रण की मांग भी की गई। इसके अतिरिक्त, बढ़ते महिला अत्याचार, चोरी, डकैती और नशे के कारोबार पर अंकुश लगाकर कानून व्यवस्था मजबूत करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।

प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

प्रदर्शन के दौरान विधायक मुकेश भाकर और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन और संबंधित विभागों के लापरवाह रवैये के कारण किसानों और आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। विधायक ने मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

शहर चुनें

Follow Us Now