नहरी पानी की पाईप लाईन केे दुरूस्तीकरण कार्य के कारण लाडनूं में पेयजल आपूर्ति बंद रहेगी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नहरी पानी की पाईप लाईन केे दुरूस्तीकरण कार्य के कारण लाडनूं में पेयजल आपूर्ति बंद रहेगी

लाडनूं। जलदाय विभाग द्वारा की जाने वाली जलापूर्ति दो दिनों तक नहरी पानी की सप्लाई बंद रहनेे से प्रभावित होेने से उपखंड क्षेत्र में आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता रमन ठोलिया ने बताया कि कैराप से गैनाणा तक डाली गई नहरी जल सप्लाई की पाइप लाइन में सोमवार से रखरखाव का कार्य किया जाना शुरू किया गया है और वह मंगलवार तक जाकर पूर्ण हो पाएगा, जिससे लगातार दोे दिनों तक पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। इस दौरान नहरी पानी की सप्लाई बिल्कुल नहीं होगी। उन्होंने बताया कि मंगलवार तक रखरखाव का कार्य पूर्ण होने के बाद बुधवार सेे सप्लाई सुचारू कर दी जाएगी। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कैराप से गैनाणा के बीच नहरी पानी की सप्लाई की पाइप लाइन में गड़बड़ी होने के कारण उसका दुरुस्तीकरण कार्य करवाया जा रहा है। इस कारण सोमवार शाम से मंगलवार दिन भर नहरी पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में लेगों को परेशानी उठानी पड़ेगी।
kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में ‘देव दर्शन आशीर्वाद यात्रा’ और संत रविदास रज-कलश रथ समानता यात्रा आयोजित, तिरंगा झंडे लहराते हुए निकले भाजपा कार्यकर्ता, डेढ दर्जन से अधिक देवालयों में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने किए देव दर्शन, लिया जनता का आशीर्वाद, दिया समानता और विकास का संदेश

अपहरण कर ले जाई गई नाबालिग बालिका को जसवंतगढ पुलिस ने मात्र 72 घंटों में मोमासर से किया दस्तयाब, गिरफ्तार मुलजिम रतनलाल बावरी का लिया पुलिस रिमांड, उसके अन्य साथियों और अर्टिगा वाहन की पूछताछ जारी

आजादी के बाद से ही रेल सुविधाओं से उपेक्षित रखा जा रहा है रतनगढ़-डेगाना खंड के लाडनूं-डीडवाना का विस्तृत क्षेत्र, रेलवे सलाहकार रहे अनिल खटेड़ ने कहा- रेलवे अधिकारी उतरे हुए हैं मनमानी पर, बेतुके तर्क रख कर जनता को कर रहे भ्रमित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now