राजकीय कन्या महाविद्यालय लाडनूं में सेमेस्टर प्रथम में प्रवेश हेतु वरीयता एवं प्रतीक्षा सूचियां जारी, 11 जुलाई तक करवाना होगा दस्तावेज सत्यापन एवं शुल्क जमा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राजकीय कन्या महाविद्यालय लाडनूं में सेमेस्टर प्रथम में प्रवेश हेतु वरीयता एवं प्रतीक्षा सूचियां जारी,

11 जुलाई तक करवाना होगा दस्तावेज सत्यापन एवं शुल्क जमा

लाडनूं (kalamkala.in)। राजकीय कन्या महाविद्यालय लाडनूं में सत्र 2025-26 के लिए स्नातक प्रथम वर्ष (सेमेस्टर-1) में प्रवेश हेतु प्रथम वरीयता सूची एवं प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। जिन छात्राओं का नाम इन सूचियों में सम्मिलित है, उन्हें 11 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया की समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करनी होगी। प्राचार्य डॉ. गजादान चारण ने बताया कि छात्राओं को महाविद्यालय आने से पूर्व नजदीकी ई-मित्र केन्द्र से दस्तावेज निकालने अनिवार्य हैं। इन दस्तावेजों में बधाई पत्र (Congratulations Letter) और वेरिफिकेशन प्रोफॉर्मा (Verification Proforma) शामिल हैं। इसके साथ ही छात्राओं को अपने मूल दस्तावेजों एवं उनकी एक-एक छायाप्रति के साथ महाविद्यालय में दस्तावेज सत्यापन हेतु उपस्थित होना आवश्यक है। प्रवेश हेतु भरा गया मूल आवेदन पत्र, कक्षा 10वीं की अंकतालिका की प्रति, कक्षा 12वीं की अंकतालिका की प्रति, मूल स्थानांतरण प्रमाणपत्र (TC), मूल चरित्र प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र की प्रति (यदि लागू हो) तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज (यदि कोई हो) तो साथ लाने होंगे। प्रवेश नोडल अधिकारी सुरेंद्र कागट ने बताया कि दस्तावेज सत्यापन के पश्चात ही छात्रा ई-मित्र केन्द्र पर जाकर निर्धारित प्रवेश शुल्क जमा करवा सकती हैं। शुल्क जमा करने के बाद ही प्रवेश को अंतिम रूप प्रदान किया जाएगा। यदि किसी अभ्यर्थी द्वारा अंतिम तिथि तक दस्तावेज सत्यापन एवं शुल्क जमा नहीं किया गया, तो उसका नाम प्रवेश प्रक्रिया से स्वतः निरस्त कर दिया जाएगा।प्रतीक्षा सूची में शामिल छात्राओं को भी अन्य चयनित छात्राओं की भांति 11 जुलाई तक समस्त दस्तावेज जमा कर शुल्क अदा करने होंगे, तभी उन्हें प्रवेश हेतु पात्र माना जाएगा। छात्राएं समय की महत्ता को समझते हुए निर्धारित तिथि से पूर्व प्रवेश संबंधी समस्त प्रक्रियाएं पूर्ण कर लें।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सुप्रीम फाउण्डेशन जसवन्तगढ़ की ओर से प्राथमिक स्तर तक के कमजोर विद्यार्थियों के लिए संचालित की गई रिमेडियल कक्षाएं, लाडनूं तहसील के कुल 59 राजकीय विद्यालयों में कुल 1449 विद्यार्थी हुए लाभान्वित, अध्ययन के साथ विद्यार्थियों ने 807 परिन्डे बांधे और 59 पौधे लगाए

नवीन प्रयोग: ‘कम्प्यूटर बस’ में की गई छात्राओं के लिए विशेष कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था, सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ की ओर से लाडनूं व दुजार में छात्राओं के लिए शुरू किए गए निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now