सैनी समाज ने दी सरकार को चेतावनी, मुख्यमंत्री के नाम से दिया एसडीएम को ज्ञापन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सैनी समाज ने दी सरकार को चेतावनी, तीन दिनों तक बंद रहेंगे सभी फल व सब्जी मंडियां, दुकानें और ठेले

मुख्यमंत्री के नाम से दिया एसडीएम को ज्ञापन

लक्ष्मणगढ़ (बाबूलाल सैनी रिपोर्टर)। आरक्षण की मांग सहित अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर सैनी समाज ने सरकार को फिर से चेतावनी दी है कि सभी मांगों को सरकार मंजूर करे, अन्यथा विरोधस्वरूप लगातार तीन दिनों तक पूरे प्रदेश में फल, सब्जियों की दुकानें, ठेले आदि सभी बंद रखे जाएंगे।

पूरे प्रदेश में रहेगी बंद दुकानें

यहां सैनी समाज ने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम का चेतावनी ज्ञापन सौंपा है। सैनी समाज के प्रान्तीय स्तर पर किए गए आव्हान के अनुरूप इस ज्ञापन में बताया गया है कि उनकी आरक्षण सहित 14 सूत्री मांगों को जल्द मंजूर किया जाए, अन्यथा तीन दिनो तक लगातार प्रदेश की सभी सब्जी व फल मंडियां, दुकानों व हाथ ठेले 15 से 17 अक्टूबर तक बंद रखे जायेंगे।

ये सब रहे उपस्थित

ज्ञापन दिए जाने के अवसर पर सैनी समाज संस्था के अध्यक्ष विनोद गौड़, पूर्व अध्यक्ष रामावतार सिंगोदिया, फुले ब्रिगेड के तहसील अध्यक्ष मनोज राकसिया, देहात अध्यक्ष विनोद कुमार सांखला, सेठों की कोठी यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष जितेंद्र टांक, एडवोकेट सत्यनारायण सैनी, महावीर जाजम, मांगीलाल सैनी, विजेन्द्र चुनवाल, मनीष चुनवाल, राजकुमार ढोलास, श्रीचंद सांखला बगड़ी, हितेश सांखला, धर्मेंद्र सांखला, नेमीचंद सांखला, सुनील चुनवाल, यश सिंगोदिया, मनीष चुनवाल, रामरतन भेरीया, मुकेश सैनी, विक्रम सैनी, भागीरथ गौड़, दिनेश राकसिया, राजकुमार भाटी, श्रीचंद सांखला, शुभकरण चुनवाल सहित विभिन्न समाज बन्धु मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now