शिवरात्रि विशेष- लाडनूं के रोड़ू गांव में ईशर और गौर का करवाया गया शिवरात्रि पर विवाह, रमेश लोहिया के घर हुए फेरे, बारात में शामिल हुए भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह, कन्यादान किया नवलकिशोर डालुका व संतोष देवी ने

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

शिवरात्रि विशेष-

लाडनूं के रोड़ू गांव में ईशर और गौर का करवाया गया शिवरात्रि पर विवाह, रमेश लोहिया के घर हुए फेरे,

बारात में शामिल हुए भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह, कन्यादान किया नवलकिशोर डालुका व संतोष देवी ने 

लाडनूं (kalamkala.in)। आमतौर पर गौर व ईशर की शादी गणगौर पर्व से पहले नहीं हुआ करती, लेकिन यहां रोड़ू गांव की परम्परा कुछ अलग हट कर ही है।‌ यहां शिवरात्रि के अवसर पर ईशर की बारात निकाली जाती है और उनके विधिवत फेरे करवाए जाकर शादी रचाई जाती है। मान्यता है कि ईशर शिव का स्वरूप होते हैं और गौर को पार्वती के रूप में माना जाता है। शिवरात्रि के पर्व को शिव के विवाह की रात्रि के रूप में भी मानने की प्रथा है। शिव-बारात निकाले जाने की परम्परा भी काफी स्थानों पर होती है। लाडनूं तहसील के ग्राम रोड़ू में शिवरात्रि के अवसर पर रविवार को गणगौर ईसर का विवाह सम्पन्न करवाया गया। इस विवाह के लिए ईसर की बारात रोड़ू के गढ़ से निकाली गई, जो वहां से चलकर गांव के सभी मौहल्लों से होते हुए रमेश कुमार लोहिया के निवास पहुंची। वहां पर गणगौर ईसर का विवाह विधिविधान से फेरे करवाए जाकर करवाया गया। इस विवाह के दौरान कन्यादान की रस्म अदायगी सेठ नवल किशोर डालुका श्रीमती संतोष देवी द्वारा करवाई गई। इस अवसर पर पहुंची ईसर जी की बारात में भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह, ठाकुर पृथ्वी राज सिंह, ठाकुर पदम सिंह, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष सेठ रमेश कुमार लोहिया, उप सरपंच राम देव, नरेन्द्र सिंह राठौड़ एवं अन्य गणमान्य नागरिकों के साथ सैकड़ों बाराती ग्रामवासी शामिल हुए।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मोटर साइकिलों पर आए चार लोगों ने घर के बाहर बैठे युवक पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाई, बड़ा बास में हुए इस कातिलाना हमले में युवक के हाथ व कंधे तथा पीठ पर लगी चोटें, हल्ला मचाने पर हमलावर भागे

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now