डीडवाना जिले की बड़ी खबर- खेत में लहलहा रही थी अफीम की हरी-भरी फसल, पुलिस ने दबिश देकर फसल सहित एक को दबोचा, अफीम के 20 हजार हरे-भरे पौधे किए जब्त, 2400 वर्ग फुट में बो रखी थी अफीम, मानाराम जाट को किया गिरफ्तार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

डीडवाना जिले की बड़ी खबर-

खेत में लहलहा रही थी अफीम की हरी-भरी फसल, पुलिस ने दबिश देकर फसल सहित एक को दबोचा,

अफीम के 20 हजार हरे-भरे पौधे किए जब्त, 2400 वर्ग फुट में बो रखी थी अफीम, मानाराम जाट को किया गिरफ्तार

मौलासर (kalamkala.in)। पुलिस थाना मौलासर के गांव आसलर में दबिश देकर पुलिस ने एक खेत में लहलहाती हुई हरी-भरी अफीम की फसल बरामद की है‌। पुलिस ने अभियुक्त मानाराम जाट के खेत से 20 हजार हरे पौधे अफीम के पकड़े हैं। ये पौधे उसके खेत में 2400 वर्ग फुट क्षेत्र में अफीम की खेती बोई हुई थी‌। पुलिस ने इस मामले में अभियुक्त मानाराम के विरूद्ध प्रकरण संख्या 20/2025 अन्तर्गत धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया गया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा ‘मादक पदार्थों की रोकथाम’ हेतु गत 3 से 31 जनवरी तक चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान मौलासर पुलिस ने जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन में यह बड़ी कार्रवाई की। मौलासर पुलिस ने खेत में बोई हुई इस अवैध मादक पदार्थ ‘अफीम’ की फसल सहित अभियुक्त मानाराम जाट निवासी आसलसर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी मीणा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा व वृताधिकारी डीडवाना धरम पूनियां के निकटतम सुपरविजन में मौलासर थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह ने मय जाप्ता प्रभावी कार्रवाई की गई।

इस तरह पकड़ी गई अफीम की हरी व गीली फसल

30 जनवरी को थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह (उप निरीक्षक) पुलिस थाना मौलासर ने प्राप्त आसूचनाओं और जानकारियों के अनुसार मय जाप्ता मौलासर थाना क्षेत्र के ग्राम आसलसर में मानाराम जाट के खेत में दबिश दी। इस खेत के करीब 2400 वर्गफुट में अवैध रूप से मादक पदार्थं ‘अफीम’ की खेती की हुई पाई गई। पुलिस ने मौके पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुऐ अफीम के सभी पौधों को उखड़वाया। वहां अवैध अफीम के 20 हजार गीले हरे पौधे पाए गए, जिन्हें अपने कब्जे में लेकर पुलिस ने विभिन्न कट्टों में भर कर जप्त किया। मुल्जिम मानाराम (48) पुत्र रामदेवाराम जाट निवासी आसलसर (पुलिस थाना मौलासर) को पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह के साथ हेड कांस्टेबल छोटुराम, कांस्टेबल रमेश सारण, सुनील बेडा, हंसराज, इन्द्राज, सीताराम, दिनेश कुमार, विजेन्द्र सिंह, मुकेश एवं महिला सिपाही मंजू शामिल थी।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिलाओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशील एवं सतर्क है पुलिस- आपात स्थिति में महिलाओं को त्वरित सहायता के लिए जिला पुलिस ने जारी किए व्हॉट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9530413387, 24X7 सक्रिय रहेगी यह हेल्पलाइन, छेड़छाड़, उत्पीड़न, स्टॉकिंग अथवा अन्य आपात स्थिति में कॉल / व्हॉट्सएप के माध्यम से मिलेगी तुरंत पुलिस सहायता

गर्मियों में पेयजल आपूर्ति नियमित बनाए रखने में कोई कोर-कसर नहीं रहे- कन्हैयालाल चौधरी, प्रभारी मंत्री ने ग्राम रथ अभियान के तहत लाडनूं के गेनाणा में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए तत्काल निस्तारण के आदेश

लाडनूं शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर पालिका के दस्ते को लौटना पड़ा बैरंग, नहीं मिल पाई समय पर पुलिस इमदाद, ठेला चालक झगड़े पर हुए उतारु, क्यों नहीं सब्जी विक्रेताओं को पुरानी सब्जी मंडी में प्लॉट देकर बैठाया जाए, समस्या का स्थाई समाधान जरूरी

शहर चुनें

Follow Us Now