लाडनूं के बाकलिया गांव के चालू ट्रांसफार्मर से चोर आॅयल व जाॅब निकाल कर ले गए

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के बाकलिया गांव के चालू ट्रांसफार्मर से चोर आॅयल व जाॅब निकाल कर ले गए

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। क्षेत्र में लम्बे समय से विद्युत निगम के ट्रांसफाॅर्मर, उनके अंदर की वायरिंग, तेल आदि चुराने की घटनाएं लगातार समय-समय पर होती रहती है। इन सबकी पुलिस को रिपोर्ट भी की जाती है, लेकिन पुलिस आज तक इन वारदातों का खुलासा नहीं कर पाई है। ग्र्रामीणों ने एक बार दो जनों को चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द किया था, लेकिन उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। ऐसा लगता है कि इस क्षेत्र में कोई गैंग सक्रिय है, जिसके सदस्य इस चोरी को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस को इन पर शिकंजा कसना चाहिए।

हाल ही में फिर बाकलिया गांव के पास लगे एक बिजली के चालू ट्रांसफार्मर से चोर आॅयल और जाॅब निकाल कर ले गए। इसकी रिपोर्ट अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (ग्रामीण) के सहायक अभियंता कार्यालय की ओर से बाकलिया डिस्काॅम में कार्यरत कनिष्ठ अभियन्ता सुखदेव निवासी पुनासर (फलौदी) ने पुलिस में दर्ज करवाई है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि उपखण्ड के रादड़ी नाडी में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर गांव बाकलिया में विद्युत विभाग के एक ट्रॉसफार्मर 16 केवीए सिगल फेज ट्रासफार्मर में से ऑयल व जॉब अज्ञात चोर गत 24 अप्रेल की रात्रि के समय चोरी कर ले गए। ये चोर इतने एक्सपर्ट हैं कि वे चालू ट्रांसफार्मर से यह चोरी करके ले गये। यह बाकलिया गांव का ट्रांसफार्मर है, जिसके विवरण के अनुसार वह मंगल कम्पनी का बना हुआ है और उसका जोब मेसर्स कीर्ति ट्रांसफार्मर उद्योग द्वारा सीरीयल नं. 53 कैपेसिटी 16 केवीए टिन नं. 1578 जोब नं 804 है। पुलिस ने इस मामले को धारा 136 विद्युत अधिनियम के तहत दर्ज किया है। मामले की जांच एचसी गोपालराम कर रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now