खेजड़ी छांगते हुए युवक नीचे गिरा और दम तोड़ा, दुजार गांव में हुआ हादसा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

खेजड़ी छांगते हुए युवक नीचे गिरा और दम तोड़ा, दुजार गांव में हुआ हादसा

लाडनूं (kalamkala.in)। पशुओं के लिए लूंग-चारा व ईंधन के लिए खेजडी की कटाई-छंगाई करते समय उसके ऊपर चढे युवक के अचानक नीचे गिर जाने से उसकी मौत हो गई। मृतक युवक ग्राम दुजार का किशोर (20) पुत्र हरिराम नायक है। उसके खेजड़ी के पेड़ से गिरते ही परिजन उसे लेकर तत्काल यहां राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने उस युवक को मृत घोषित कर दिया। इस बारे में सूचना मिलते ही पुलिस उप अधीक्षक विक्की नागपाल, उप निरीक्षक प्रकाश चंद व हेड कांस्टेबल रोशनलाल अस्पताल व मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को अस्पताल परिसर में स्थित मोर्चरी में शव को रखवाया है। शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को किया जाएगा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के पंजाब नेशनल बैंक की बदतर हालात: दोषी कौन? (1) पीएनबी के नीचे स्थित एटीएम की हालत किसी सुलभ शौचालय से भी बदतर हुई, पान-गुटखा की पीक से सने बदबूदार चितकबरे दीवारों के कोने, फैली हुई गंदगी, बेतरतीब व्यवस्था, घुसने के दरवाजे पर भी बाधाओं का डेरा

शहर चुनें

Follow Us Now