मौसमी बीमारियों से बचाव व सुरक्षा को लेकर शिविर में किया श्रमिकों को जागरूक

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मौसमी बीमारियों से बचाव व सुरक्षा को लेकर शिविर में किया श्रमिकों को जागरूक

लाडनूं (kalamkala.in)। सीवरेज परियोजना के कार्य कर रही राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार जैन और अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशानुसार व सहायक अभियन्ता रियाज अहमद के सहयोग से आयोजित शिविर में सीवरेज परियोजना में कार्यरत श्रमिकों को एसटीपी द्वितीय पर मौसमी बीमारियों से बचाव व सुरक्षा के प्रति जागरुक किया। सहायक अभियंता रियाज अहमद ने श्रमिकों को कहा कि इस समय शीत लहर में अपना और अपने परिवार वालों का ध्यान रखें तथा सुरक्षा के साथ साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। सहायक निर्माण प्रबन्धक राम कुमार सिंघल ने सभी श्रमिकों को कहा कि सुरक्षा उपकरण के साथ ही सभी श्रमिक कार्य करे। कैप रुडीप के असलम खान ने कहा कि सर्दियों के मौसम में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। जैसे-जैसे मौसम बदलता है, बीमार होने का खतरा अधिक होने लगता है। इस मौसम में जरूरी गर्म कपड़े पहनें। साथ ही खान-पान का भी ध्यान रखें। उन्होंने श्रमिकों को स्वच्छता का महत्व भी समझाया। इस अवसर पर एसओटी राम किशोर सहित सुबोध, सरोज, भावना, संगीता, शिलकुमारी, मुनारे यादव, कमलेश सिंह, उदय सिंह, हरथरान सहित सभी श्रमिक उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now