पारेवड़ा की स्नेहा सिद्ध ने ग्रामीण परिवेश छोड़ चुनी अभिनय की चकाचौंध दुनियां, बॉलीवुड के बाद अंतरराष्ट्रीय फिल्म जगत में झंडे गाड़े, हॉलीवुड फिल्म सऊदी अरब की मेगा बजट की फिल्म ‘सेवन डॉग्स’ में बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान और संजय दत्त एवं होलीवुड अभिनेत्री के साथ आएंगी स्क्रीन पर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पारेवड़ा की स्नेहा सिद्ध ने ग्रामीण परिवेश छोड़ चुनी अभिनय की चकाचौंध दुनियां, बॉलीवुड के बाद अंतरराष्ट्रीय फिल्म जगत में झंडे गाड़े,

हॉलीवुड फिल्म सऊदी अरब की मेगा बजट की फिल्म ‘सेवन डॉग्स’ में बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान और संजय दत्त एवं होलीवुड अभिनेत्री के साथ आएंगी स्क्रीन पर

लाडनूं/बीदासर (kalamkala.in)। निकटवर्ती छोटे से गांव पारेवड़ा (जिला-चूरू) की एक उभरती हुई अभिनेत्री और मॉडल स्नेहा सिद्ध अब हॉलीवुड फिल्म में संजय दत्त के साथ दिखेंगी। सऊदी अरब की मेगा बजट फिल्म ‘7 Dogs’ में वह नजर आएंगी। राजस्थान की धरती की इस प्रतिभा के अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी चमक बिखेरने की खबर से पूरे चूरू, नागौर और डीडवाना-कुचामन जिलों सहित राजधानी जयपुर में भी खुशी का माहौल है। स्नेहा सिद्ध अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवुड और अब इंटरनेशनल हॉलीवुड फिल्म ‘7 Dogs’ (सेवन डॉग्स) में संजय दत्त और सलमान खान के साथ अभिनय करने जा रही हैं। उन्होंने जयपुर में थिएटर और कई म्यूजिक एलबम से अपने कॅरियर की शुरुआत की थी। उन्होंने लगभग 10 म्यूजिक एलबम में काम किया है।हॉलीवुड डेब्यू में अब वह सऊदी अरब की मेगा-बजट की एक्शन फिल्म ‘7 Dogs’ (सेवन डॉग्स) में नजर आएंगी, जिसमें वह बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान और संजय दत्त के साथ स्क्रीन साझा कर रही हैं। यह उनका बड़ा ब्रेक है।

अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म में गौरवमय अभिनय देगा उसे नया मुकाम

स्नेहा सिद्ध अब अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘7 डॉग्स’ के जरिए वैश्विक सिनेमा में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं। फिल्म ‘सेवन डॉग्स’ की खास बात इसकी जबरदस्त स्टार कास्ट है। फिल्म में विश्व प्रसिद्ध हॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेलुसी भी प्रमुख भूमिका निभा रही हैं। ‘7 डॉग्स’ को अरबी सिनेमा के इतिहास की सबसे महत्वाकांक्षी और महंगी फिल्मों में से एक माना जा रहा है, जो वैश्विक स्तर पर दर्शकों के सामने पेश की जाएगी। इसमें कई देशों के सुपरस्टार्स को शामिल किया गया है। इस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म का निर्देशन बिलाल फलाह ने किया है। इस फिल्म के अभिनय से निश्चित ही स्नेहा सिद्ध को वैश्विक फिल्म जगत में नई पहचान हासिल होगी।

संघर्ष और सूझबूझ भरा रहा स्नेहा सिद्ध का सफर

लाडनूं के समीपस्थ और चूरू जिले के छोटे से गांव पारेवड़ा से आने वाली स्नेहा सिद्ध का सफर संघर्ष और सपनों से भरा रहा है। उनके समाज में अक्सर 13-14 साल की उम्र में ही लड़कियों की शादी कर दी जाती है, लेकिन स्नेहा ने इससे अलग राह चुनने का फैसला किया। अपने सपनों को पूरा करने के लिए वह जयपुर आईं। जयपुर आने के बाद लोगों और दोस्तों ने उन्हें मॉडलिंग करने की सलाह दी। शुरुआत में उन्हें इस क्षेत्र की कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने इंटरनेट के माध्यम से जयपुर में मॉडलिंग एजेंसियों की जानकारी जुटाई और इसी दौरान उन्हें खादी मिस राजस्थान के बारे में पता चला। इस मंच से जुड़कर उसने मॉडलिंग की बारीकियां सीखी। इसके बाद उन्होंने राजस्थानी गीतों के म्यूजिक एलबम में काम करना शुरू किया। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हुए। उनके गांव के लोगों के लिए यह सब काफी नया था, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने भी स्नेहा की मेहनत और सफलता पर गर्व महसूस किया। इस प्रकार एक रूढ़िवादी ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड और अब हॉलीवुड तक का सफर तय किया है।

छोटे से गांव में रूढ़िवादी परिवार से निकल कर बनाई वैश्विक पहचान

स्नेहा सिद्ध ने राजस्थान के चूरू जिले के छोटे से गांव पारेवड़ा से निकलकर इतना बड़ा मुकाम हासिल किया है। उसने अपने कॅरियर की शुरुआत में जयपुर के रविंद्र मंच पर थिएटर निर्देशक साबिर खान के साथ एक साल तक काम करके अभिनय की बारीकियां सीखीं। उसने एक ग्रामीण और पारंपरिक पृष्ठभूमि से होने के बावजूद, उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में कॅरियर बनाने के लिए जयपुर और फिर मुंबई का रुख किया और उसे वहां कई थिएटर और कई म्यूजिक एल्बम में काम करने के बाद उन्हें यह बड़ा अवसर मिला है। उसने जयपुर के रवीन्द्र मंच पर थिएटर किया और लगभग 10 म्यूजिक एल्बम में काम किया। स्नेहा सिद्ध ने अपने 10 म्यूजिक एलबम में काम करके अपनी अभिनय क्षमता से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। थिएटर के अनुभव के बाद वह मुंबई चली गईं, जहां उन्हें म्यूजिक एलबम और अन्य प्रोजेक्ट्स में काम करने का मौका मिला। वह एक बॉलीवुड फिल्म में भी काम कर चुकी। हाल ही में उन्होंने अपना म्यूजिक चैनल भी शुरू किया है। फिल्म ‘7 डॉग्स’ में उनका कैमियो रोल उनके करियर के लिए एक बड़ा अवसर माना जा रहा है। यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत सफर की सफलता है, बल्कि यह राजस्थान की प्रतिभाओं की वैश्विक पहचान को भी दर्शाती है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों की जियो टैगिंग हो, सभी शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई एवं घर-घर कचरा संग्रहण को व्यवस्थित किया जाए, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के कार्य शीघ्र पूरा करें, जिला कलक्टर ने नगरीय निकायों की योजनाओं व कार्यों की समीक्षा कर दिए निर्देश

लाडनूं: हत्या कर फरार होने के मामले का इस तरह हुआ पटाक्षेप- बेहतर टीम वर्क, समन्वय, फील्ड इंटेलीजेस व सायबर सहयोग से पुलिस ने हत्या कर फरार हुए आरोपी को विदेश भागने से पहले पकड़ा, पुलिस की जिला विशेष शाखा ने आरोपी प्रेमाराम जाट बेड़ के विरूद्ध एल.ओ.सी. जारी करवा कर टीमें भेज कर दिल्ली से दबोचा

शहर चुनें

Follow Us Now