चौथा सर्व समाज रक्तदान शिविर रूण में 9 अक्टूबर को तैयारियों को लेकर हुआ बैठक का आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

चौथा सर्व समाज रक्तदान शिविर रूण में 9 अक्टूबर को

तैयारियों को लेकर हुआ बैठक का आयोजन

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। ईद मिलादुल नबी त्योंहार के अवसर पर मुस्लिम समाज की पहल पर आगामी 9 अक्टूबर को रूण गांव में रक्तदान शिविर का आयोजन सर्व समाज रक्तदान शिविर के बैनर तले होने जा रहा है। इस शिविर को लेकर मदरसा गरीब नवाज गांव रूण में एक बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें ईद मिलाद उल नबी त्योंहार के अवसर पर मुस्लिम समाज युवा कमेटी की ओर से बताया गया कि पिछले शिविरों की तरह इस बार भी सर्व समाज का साथ रहेगा। राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रूण में यह शिविर 9 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से 4 बजे तक लगेगा। इस कार्य में नागौर की खिदमत ए खल्क युवा विकास समिति कागजी कार्यवाही में सहयोग करेगी और अपनी ओर से रक्तवीरों को प्रशंसा पत्र देगी। गौरतलब है कि इससे पहले भी ग्रामीणों के सहयोग से गांव रूण में 3 बार सर्व समाज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा चुका। मोहल्लेवासियों ने बताया कि राजकीय अस्पताल नागौर की टीम को रक्तदान के लिए आमंत्रित किया गया है। वहीं राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रूण प्रभारी डॉ. राजकुमार अधिकारी ने बताया कि इस कार्य के लिए हमारा पूरा सहयोग सदा की तरह रहेगा। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विचार किया गया और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में जीवन विज्ञान उच्च शिक्षा सम्मेलन का आयोजन 10 व 11 मार्च को, योगक्षेम वर्ष में अणुव्रत आंदोलन में रहेगा बच्चों के संस्कार निर्माण व नशा मुक्ति अभियान पर विशेष जोर, प्रेस वार्ता आयोजित

जाट समाज अब बंद करेगा बैस (वस्त्रों) का लेन-देन, रूढ़ियों को छोड़ने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय हुए, कसुंबी जाखला में जाट समाज की बैठक, 5 प्रस्तावों पर 15 गौत्र के 150 जाट परिवारों ने लिया निर्णय, 7 सदस्यों की पालना समिति बनाई

शहर चुनें

Follow Us Now