लाडनूं पुलिस थाने में ‘सुरक्षा सखी’ बैठक में महिला सशक्तिकरण पर जोर, महिलाओं को दिए आत्मरक्षा व बचाव के टिप्स

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं पुलिस थाने में ‘सुरक्षा सखी’ बैठक में महिला सशक्तिकरण पर जोर, महिलाओं को दिए आत्मरक्षा व बचाव के टिप्स

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय पुलिस थाने में ‘सुरक्षा सखी’ की एक बैठक और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्व महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण को लेकर पुलिस ने सभी सुरक्षा सखियों से समाज में अपना पुरजोर योगदान देने का आह्वान किया और आत्मरक्षा व बदमाशों से मुकाबले के उपाय सिखाए गए। बैठक में एस.आई. पर्वत सिंह ने महिलाओं से पुलिस की मोबाइल-एप ‘राजकॉप’ को अपने मोबाइल में डाउनलोड करने व आवश्यकता होने पर उसके उपयोग करने एवं सहायता लेने की विधि समझाई। उन्होंने महिला सुरक्षा के लिए पुलिस की ओर से किए जाने वाले सभी तरह के तात्कालिक उपायों की जानकारी दी। महिला कांस्टेबल कमला ने जूडो-कराटे के प्रयोगों के प्रेक्टिकल अभ्यास के साथ महिलाओं को अपने बचाव और बदमाश को धराशायी करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कांस्टेबल किरण ने परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति में महिलाओं की अहम् भूमिका बताते हुए कहा कि महिलाएं केवल अपने बच्चों को ही नहीं, बल्कि एक तरह से पूरे समाज को संस्कारित कर सकती हैं। महिलाएं समाज की सोच की दिशा बदल सकती हैं। महिलाएं अगर ठान लें तो समाज से अपराधों को भी कम कर सकती हैं। महिलाएं आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखे और उचित समय पर पुलिस को सूचना दें, तो यह भी राष्ट्र की बड़ी सेवा होगी। महिलाएं सशक्त होंगी तो पारिवारिक विवाद पुलिस तक पहुंच ही नहीं पाएंगे। ‘सुरक्षा सखी’ के रूप में महिलाएं विवादों का निपटारा अपने स्तर पर कर सकती हैं। इस अवसर पर सुरक्षा सखी सुमित्रा आर्य ने भी सभी महिलाओं से पुलिस की एप राजकॉप को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर उपयोग करने और विद्यालयों में छात्राओं की व्यापक सुरक्षा के लिए उन्हें प्रशिक्षित करने की जरूरत बताई। रेणु कोचर ने अपनी सुरक्षा के लिए खुद को सजग बनाने और पुलिस विभाग द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने की आवश्यकता बताई। बैठक में सुमित्रा आर्य, संतोष सांखला, भोज कंवरी मारोठिया, पूनम आर्य, संतोष टाक, संगीता ओस्तवाल, रेणु कोचर आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now